दिलचस्प

जिस स्त्री के हाथ में बनती है ऐसीआकृति तो बेहद सुखमय रहता है उसका वैवाहिक जीवन

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ के निशान और उससे जुड़ी कई तरह की बातों के बारे में काफी कुछ बताया गया है। जानकरों की माने तो हम सभी की हथेली में कुछ ऐसे खास निशान होते हैं जो उस इंसान के भविष्य के बारे में घटित होने वाली कई सारी घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं और उससे हमे यह भी पता चलता है की आगे अच्छा होने वाला है या फिर बुरा। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि आपकी जानकारी के लिए यह भी बताते चलें की हस्तरेखा शास्त्र में स्त्रियों के हाथों में बनने वाले अलग अलग तरह के निशानों के बारे में भी काफी कुछ विस्तार से बताया गया है और साथ में यह भी बताया गया है की इन निशानों और रेखाओं के अनुसार वो स्त्रियाँ काफी ज्यादा भाग्यशाली होती हैं जिनके हाथों में कुछ खास शुभ निशान होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्त्रियॉं के हाथ में बनाने वाले उन खास तरह के निशानों के बारे में जिनके प्रभाव से उन्हे धन लाभ, सुख-संपत्ति तथा वैभव आदि मिलता है और आपको ये भी बता दें की ये शुभ निशान हर स्त्री के हथेली में नहीं होता बल्कि बहुत कम हथेलियों में पाया जाता हैं।

स्त्रियॉं के हाथ की ये रेखाएँ बताती है कितनी भाग्यशाली है वो

सबसे पहले तो आपको बता दें की अगर किसी भी स्त्री की हथेली में कमल या मछली जैसी आकृति बनती है तो आप बस इतना समझ लीजिये की उसका जीवन सुख और सुविधाओं से भरा होता है और भविष्य में उसे कभी किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने वाली है।

आपको यह भी बता दें की जिस भी किसी स्त्री के हाथ में रथ या फिर ध्वजा का निशान बन रहा होता है उसके बारे में कहा जाता है की उसका जीवनसाथी कोई बड़ा अधिकारी या फिर उच्च पद वाला होता है।

बता दें की जिस भी स्त्री के दाहिनी हथेली में तराजू और बांई हथेली में हाथी या फिर बैल के समान किसी तरह का निशान बन रहा होता है तो उसके बारे में कहा जाता है की उसका जीवनसाथी बड़ा कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि एक बड़ा बिजनेस मेन होता है।

इसके अलावा हस्तशास्त्र के अनुसार बताया जाता है की जिस भी स्त्री की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का चिन्ह होता है उसके बारे में बताया जाता है की उसका पुत्र बड़ा आधिकारी या राजा समान जीवन बिताने वाला होता है, यानि की आप कह सकते हैं की उसका जीवन काफी राजसी होगा।

आप्क जानकारी  के लिए यह भी बताते चलें की जिस स्त्री की हथेली गुलाबी या हल्की लालिमा लिए होती है और उसके हाथों में स्वस्तिक का निशान बन रहा होता है तो कहा जाता है की जिस भी स्थान पर ऐसी स्त्रियां रहती हैं वहां कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और हर तरह की सुख सुविधा हमेशा मौजूद रहती है।

आपको यह भी बताते चलें की जिस स्त्री की हथेली के ठीक बीचों बीच में स्पष्ट त्रिभुज या फिर धनुष जैसी आकृति बन रही होती है उस स्त्री के बारे में कहा जाता है की उसको हर तरह का सुख मिलता है और वो बेहद ही भाग्यशाली होती हैं।

Back to top button