बॉलीवुड

इंडस्ट्री में फेमस होते ही बदल गई इन सितारों की शक्ल-सूरत, पहचानना भी हुआ मुश्किल

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: जब आप किसी के काफी लंबे समय के बाद मिलते हैं तो उसको पहचान नहीं पाते हैं, और इसकी वजह होती है इतने समय से एक-दूसरे को देखा ना होना। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे जिनकी कामयाबी ने उनको पूरी तरह से बदल कर रख दिया। कहते हैं। जिसके पास पैसा होता है उसकी चमक उनके चेहरे पर नजरआने लगती है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कामयाब लोगों के बारे में बताएंगे जो फेमस होने से पहले ऐसे दिखते थे कि उनकी तब और अब देखकर ये पहचानना ही मुश्किल हो जाएगा कि ये वहीं स्टार्स हैं जो अब बिल्कुल बदल गए हैं। आज अपने इस लेख में बात करेंगे टीवी के उन 5 कलाकारों की जिनकी इंडस्ट्री में आने के बाद काया पलट हो गई है।

हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया जब साल 2005 में इस इंडस्ट्री में आए थे तब उनके गानों और गाने के स्टाइल ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। देशभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने फेमस होने के बाद खुद को किस तरह से ट्रांसफोर्म किया है वो आप उनकी इस तस्वीर में देखकर ही समझ लग जाएगा।

रणविजय

रणविजय आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। बता दें कि रणविजय ने इस इंडस्ट्री में कदम एमटीवी के रिएलिटी शो रोडीज से रखा था, जिसमें वो बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। बता दें कि रणविजय इस शो के पहले विनर बने थे। लेकिन आज वो समय है जब रणविजय खुद इस शो को चला रहे हैं। पॉपुलर होने के बाद रणविजय ने खुद को किस तरह से बदला है वो उनकी तस्वीर में साफ देखते बनता हैं।

रेमो डिसूजा

रेमो डिसूजा की गिनती आज बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। बता दें कि इन दिनों रेमो ना सिर्फ एक कोरियोग्राफर हैं बल्कि एक डायरेक्टर हैं और कई रिएलिटी शोज में बतौर जज भी आते हैं। लेकिन जब रेमो डिसूजा ने इस इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उनको पहचानना काफी मुश्किल था। बता दें कि तब के और अब के रेमो डिसूजा में जमीन-आसमान का अंतर है।

शक्ति मोहन

डांसर शक्ति मोहन ने इस जगत में कदम रखा था रिएलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस में बतौर प्रतियोगी बनकर आई। लेकिन इस शो में आने के बाद उनकी किस्मत बदल गई थी। बता दें कभी खुद एक कंटेस्टेंट बनकर आने वाले शक्ति आज खुद बतौर जज रिएलिटी शो में नजर आती है। लेकिन तब की शक्ति और अब की शक्ति को देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे।

श्रेया घोषाल

बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी गायिकी से हर किसी को दीवाना बना लिया है। श्रेया ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट सांग्स दिए हैं। लेकिन जब श्रेया ने इस इंडस्ट्री में कदम रखा था तब की श्रेया और अब की श्रेया में जमीन आसमान का अंतर है।

Back to top button