अध्यात्म

फेंगशुई टिप्स: घर की दीवारों पर करवाएं ये रंग, चमक जाएगी आपकी किस्मत

आपके घर की दीवारों और कमरों का जो रंग होता है वो आपके जीवन में काफी प्रभाव डालता है। इसलिए आप अपने घर या कमरे में पेंट करवाते समय केवल सही रंग का ही चुनाव करें। फेंगशुई के अनुसार अगर आप अपने घर की दीवारों पर सही रंग नहीं करवाते हैं और गलत रंग का चुनाव कर लेते हैं, तो आपके जीवन में हर समय अशांति रहती है। अगर आप अपने घर की दीवारों पर पेंट करवाने के लिए रंगों का चुनाव कर रहें हैं, तो फेंगशुई में बताए गए शुभ रंगों का ही चयन करें।

ये रंग होते हैं काफी शुभ-

पीला रंग

फेंगशुई में पीले रंग को खुशियों और सेहत से जोड़कर देखा जाता है और ऐसा कहा जाता है कि इस रंग का पेंट घर में करवाने से घर में शांति बनी रहती है और घर में हर समय सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसके अलावा आप जब भी अपने घर में प्रवेश करते हैं तो इस रंग को देखकर आपका तनाव दूर हो जाता है।

लाल रंग

लाल रंग को प्यार से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस रंग को बैडरूम की दीवारों के लिए उत्तम माना गया है। जिन दंपत्ति के बीच अक्सर लड़ाई रहती है वो अपने बैडरूम में लाल रंग को करवा लें। ये रंग जीवन में उत्साह भर देता है। बैडरूम के अलावा इस रंग को घर के मुख्य द्वार पर करवान भी शुभ माना जाता है।

हरा रंग

हरे रंग को तरक्की से जोड़कर देखा जाता है और घर की दीवारों पर ये रंग होने से घर में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और घर में हर वक्त खुशियां बनी रहती हैं। हरे रंग को ग्रोथ के अलावा सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग को भी प्यार से जोड़ कर देखा जाता है और इस रंग को घर में करवाने से घर के लोगों के बीच हमेशा प्यार बना रहता है। इस रंग की दीवारे होंने से घर के लोगों का व्यवहार हमेशा कोमल रहता है। आप इस रंग को घर की किसी भी जगह पर करवा सकते हैं।

नारंगी रंग

नारंगी रंग को पूजा घर में करवा सबसे उत्तम मान गया है। फेंगशुई के अनुसार इस रंग को आशावादी माना गया है और ये रंग जीवन में ऊर्जा देता है। इस रंग को आप पूजा घर के अलावा अपने स्टडी रूम में भी करवा सकते हैं।

सफेद रंग

घर की दीवारों पर सफेद रंग होने से घर का माहौल हमेशा ही शांति भरा रहता है और घर के लोगों के बीच कभी भी लड़ाई नहीं होती है। इस रंग को हॉल में करवाने की सलाह दी जाती है। ताकि जो भी व्यक्ति  आपके घर में आए उसे शांति का एहसास हो सके।

इन रंगों को नहीं माना गया है शुभ

फेंगशुई में काले, नीले, पर्पल और ब्राउन रंग को ज्यादा शुभ नहीं माना गया है। इसलिए आप अपने घर की दीवारों पर इन रंगों को ना करवाएं और ऊपर बताए गए रंगों का चयन ही अपने घर में पेंट करवाने के दौरान करें।

Back to top button