बॉलीवुड

रिपसी संग शादी के बंधन में बंधे शरद मल्होत्रा, टीवी की इन दो हसिनाओं से अफेयर की रही थी चर्चा

छोटे पर्दे पर अभी भी शादियों का सिलसिला थमा नहीं है। हाल ही में छोटे पर्दे के बड़े स्टार शरद मल्होत्रा ने मुंबई में फैशन डिजाइनर रिपसी भाटिया से शादी कर ली है। दोनों ने बड़े ही धूमधाम तरीके से शादी रचाई। साल की शुरुआत में ही शरद औऱ रिपसी ने दिल्ली में सगाई की थी औऱ अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें कि मुंबई में एक गुरुद्वारे में आनंद करज हुआ और इस मौके पर दोनों के परिवार वाले और दोस्त भी मौजूद थे।

एक दूजे के हुए रिपसी और शरद

रिपसी ने अपने रोका की तस्वीरें शेयर की थी जिन्हें काफी पसंद किया गया था। वहीं प्रीवेडिंग फंक्शन की शुरुआत 18 अप्रैल से ही हो गई थी। संगीत के फंक्शन में शरद के दोस्त और टीवी स्टार विवान देसेना, अदा खान औऱ सिंगर कृतिका सेंगर भी आए थे। फेरों के वक्त शरद ने हल्की क्रीम रंग की पगड़ी पहनी थी और क्रीम रंग के कुर्ते में नजर आए। वहीं रिपसी ने भी हलकी लाल रंग का लंहगा पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

बता दें कि रिपसी और शरद की मुलाकात शरद की बहन ने ही कराई थी। जब दोनों में बातें शुरु हुई तो उन्होंने शादी के डर के बारे में बातें की और सी कॉमन डर के चलते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी शादी का रिसेप्शन 3 मई को कोलकाता में देंगे।

पूजा बिष्ट और दिव्यांका संग रह चुका है अफेयर

पूजा बिष्ट -शरद

गौरतलब है कि शरद रिपसी से पहले पूजा बिष्ट के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीबी माने जाते थे और ऐसा लगता था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसके बाद शरद का नाम रिपसी से जुड़ा। जब पूजा से शरद के शादी के बारे में बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उन्होंने शरद पर काफी समय बर्बाद कर दिया है और अब नहीं करना चाहती।

दिव्यांका-शरद

इससे पहले पूजा ने कहा था कि 6 महीन पहले शरद ने अजीब बर्ताव करना शुरु कर दिया था वो अचानक मुझसे बहुत कटा कटा रहने लगा था। पहले तो मुझे लगा कि ये काम के तनाव की वजह से है, लेकिन असल में वो मुझसे रिश्ता तोड़ना चाहता था। उसने मुझे इस बात की भनक भी नहीं लगने दी की वो मेरे साथ रिश्ता खत्म करने के बारे में प्लान कर रहा है। पूजा ने आगे कहा कि शरद ने कहा था कि मेरे मैनेजर ने उस लड़की के साथ मेरी मीटिंग भी फिक्स की है, लेकिन असल में दोनों इंस्टाग्राम पर पहले ही मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि पूजा से भी पहले शरद का नाम सबसे ज्यादा टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका के साथ जुड़ा था। दोनों  जोड़ी को टीवी की सबसे खूबसूरत औऱ प्यारी जोड़ी में एक माना जाता था। यहां तक की दोनों का रिश्ता 7 साल चला था जिसके बाद दोनों के शादी की खबरें भी आने लगी थीँ। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और शरद दिव्यांका से अलग हो गए। दिव्यांका ने विवेक दहिया से शादी कर ली है तो वहीं अब शरद भी रिपसी भाटिया के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button