राशिफल

Rashifal: रविवार को इन 9 राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, प्रेम जीवन में बनी रहेगी अनुकूलता

हम आपको रविवार 21 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें Rashifal 21 April 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। किसी प्यार के रिश्ते में जो भी कमियां हैं उन्हें भी समझने की ज़रूरत पड़ेगी। रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। माता की ओर आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज कुछ रोचक और नए अनुभव मिलेंगे। आज किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है। परिवार में मिली जिम्मेदारी से तनाव बढ़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ संभलकर व्यवहार करें। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। हो सकता है कि आपका भावनात्मक व्यवहार आपको अपना लक्ष्य हासिल न करने दे। आपको प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए जो आपको सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। जीवन के हर पहलू पर आपके माँ बाप आपका साथ देंगे। मन में चल रही टेंशन खत्म होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाएं बनाकर आपको नुक़सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उन पर जीत हासिल कर पायेंगे। किसी प्यार के रिश्ते में गलतियाँ ढूँढने की कोशिश न करें। छोटी छोटी बातों को इतना तूल न दें की वो एक विकराल रूप धारण कर ले। राजनैतिक मामलों से आपको दूरी बनाये रखें पड़ेगा वरना आपके कार्य की बर्बादी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मन में व्यग्रता रहेगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें, कामयाबी अवश्य मिलेगी। ऐसी संभावनाएं हैं कि आपको भूमि सौदों से अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी में आपको इस दिन कार्य दिया जा सकता है जिससे आप खुश नहीं होंगे। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। छात्र शैक्षणिक मोर्चे पर बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन काली उड़द का सेवन ना करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कोई नया प्रयोग शुरू करना ठीक नही होगा। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। तकदीर आपके साथ है लेकिन आपको भी कुछ एक्स्ट्रा करने की ज़रूरत है उसमे सबसे बड़ी यह होगी की अपने पैसे को प्लान करके चलाये। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। रिश्ते में रहने वालों को चीजों को अनुकूल बनाने के लिए एक-दूसरे को समझने की जरूरत होती है। धंधे में किसी के साथ आपकी बहस होने वाली है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में पहले मुकाबले ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है। आपकी वाणी पर नियंत्रण आप ला सकते है। कुछ बदलते हुए हालात सुखद बन रहे हैं जिससे आपकी मेहनत और बढ़ जायेगी। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। रिश्तों को पैसे से प्रभावित करने की कोशिश न करें। कोई भी ऐसी ग़लतफहमी न पैदा होने दें जिससे रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएँ। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। वित्तीय मोर्चे पर मूर्खतापूर्ण गलतियाँ करने से बचें। अपने दिन की शुरुआत मॉर्निंग वॉक या मेडिटेशन से करें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप किसी पुराने दोस्त या परिवार के साथ बाहर घुमने जाने या बातचीत का आनंद लेंगे। रोजगार से जुड़े अवसर आपको हासिल होने वाले है। किसी बड़े कार्य के प्रति आप इस दिन चिंतित रह सकते है। व्यापार में आपको बड़े लाभ हो सकते है। आप अपने मनपसंद का भोजन का आनंद ले पाएंगे। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। काम का बोझ बढ़ेगा। इसलिए थोड़ा तनाव हो सकता है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से हालात मददगार हैं, अचानक धन लाभ भी मिल सकता है। आलस्य का त्याग कर पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करते है तो अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके विरोधी सक्रिय होंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सीखने में समय व्यतीत होगा। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। सूर्यदेव की कृपा से आपके सभी कार्य ठीक से ख़त्म हो सकते है। आपके प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रह सकती है। आपके सुख शांति में अच्छी प्रगति हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े किसी बड़ी हस्ती से मुलाकात हो सकती है। पैतृक संपत्ति में विवाद होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप तनाव मुक्ति के लिए कुछ समय आराम करें। आपको अपने काम के लिए उन्ही तरीकों पर भरोसा करना चाहिए जो आपके लिए पिछले समय में लाभकारी रहें हैं। आपके अंदर बहुत सारी योग्यता है। उस पर शक बिलकुल न करें। ऐसा न सोचते रहें की यह करने से क्या होगा या वो करने से क्या होगा। अपच की समस्या से बचने के लिए खाने पीने की चीज़ों में सावधानी बरतें। करियर में तरक्की की संभावनाएं बन सकती हैं, आपकी कोशिशें रंग ला सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। आज किस कार्यक्रम में शामिल होने का आप सोच सकते है। मीन राशि वाले आवेश में आकर कोई भी गलत निर्णय न लें अन्यथा पछताने के सिवा कुछ नहीं रह जाएगा। जीवन में पनप रही सभी परेशानिया इस दिन आपकी ख़त्म हो सकती है। आज यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा और आपकी पार्टनर आपसे बहुत संतुष्ट रहेगी।

आपने Rashifal 21 April 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 April 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 April 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जीवन में एक बार जरूर जाएं स्वर्ण मंदिर, जानें इस मंदिर की खासियत

Back to top button