दिलचस्प

IPL 2019: पार्टी में शिखर धवन ने पत्नी आयशा संग लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल के रोमांच के बीच खिलाड़ियों की मस्ती भी जारी है। खिलाड़ी न सिर्फ मैदान में जमकर चौके छक्के लगा रहे हैं, बल्कि होटलों में भी खूब मस्ती कर रहे हैं। मूड फ्रेश करने के लिए खिलाड़ी पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं और पार्टी के वीडियो और तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिखर धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में दिल्ली की पूरी की पूरी टीम मस्ती करती हुई नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मंगलवार को दिल्ली की टीम ने जमकर पार्टी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली की पूरी टीम पार्टी में मस्ती कर रही हो, तो ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भला कैसे पीछे रह सकते हैं। जी हां, शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ बॉलीवुड के गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आएं। शिखर धवन ने इस वीडियो को खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि शिखर धवन का चयन वर्ल्ड कप की टीम के लिए भी हुआ है, जिससे वे काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

पत्नी आयशा संग शिखर ने लगाएं ठुमके

 

View this post on Instagram

 

Ni Main captain bhangrey da sohniye ban gidhiyaan di raani ? . . . . #Bhangda #partnership #dancedance #lastnight #aboutlastnight

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

दिल्ली की टीम के लिए आयोजित पार्टी में शिखर धवन खूब मस्ती करते हुए नजर आएं। शिखर धवन के साथ इस पार्टी में उनकी फैमिली भी थी, जिसके साथ उन्होंने खूब मस्ती की। वीडियो में शिखर धवन की पत्नी आएशा भी मस्ती में झूमती हुई नजर आई। दिल्ली की जीत और अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित शिखर धवन अपनी पत्नी के साथ फिल्मी गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं, जोकि उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

पृथ्वी शॉ भी नाचते हुए आए नजर

जहां एक तरफ एक वीडियो में शिखर धवन की पत्नी दिल्ली की टीम के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरे वीडियो में शिखर धवन का बेटा और पृथ्वी शॉ जबरदस्त डांस कर रहे हैं। शिखर धवन का बेटा काफी ज्यादा खुश नजर आ रहा है और वह पृथ्वी शॉ के साथ जबरदस्त डांस कर रहा है। दोनों का ही डांस सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो में पृथ्वी शॉ शिखर धवन के बेटे को डांस स्टेप्स सीखा रहे हैं और वो भी काफी अनोखे अंदाज में हैं। ये दोनों ही वीडियो शिखर धवन ने खुद अपने एकाउंट से शेयर किया है।

जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। अभी तक खेले गए 8 मुकाबले में से दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैच जीतकर आईपीएल टेबल में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली की टीम हर बार के मुकाबले इस बार ज्यादा अच्छा खेल रही है। साथ ही आपको बता दें कि आज दिल्ली कैपिटल्स का मुंबई इंडियंस के साथ है, जोकि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाएगा।

Back to top button