अध्यात्म

जिस भी महिला के हाथों में होते हैं ऐसे निशान, उसका वैवाहिक जीवन रहता है सुखमय

आपने ऐसा कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि व्यक्ति की किस्मत की लकीरें उनके हाथों में होती हैं, और कई बार तो इसे सही भी माना गया है। जी हां अगर आप ज्योतिषियों के पास जाते हैं तो वो आपके हाथों की लकीरों से आपके भविष्य के बारे में कई सारी बातें बताते हैं।आज हम आपको हस्तरेखा से संबंधित कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं, जी हां दरअसल हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार माना गया है कि जिन लोगों के हथेली पर ये कुछ विशेष निशान होते हैं वो बेहद ही ज्यादा भाग्यशाली होते हैं तो उनमें से आज हम आपको कुछ ऐसे ही रेखा की जानकारी देने जा रहे हैं, ज्योतिष शास्त्र में हस्त रेखा का बहुत बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि हस्तरेखा की सहायता से किसी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जा सकता है।

हस्तरेखा ज्योतिष में जानकार द्वारा किसी व्यक्ति के हाथ के आकार, हथेली की लकीर आदि का अध्ययन करके उस व्यक्ति के भविष्य की जानकारी का अनुमान लगाया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि जिन महिलाओं के हाथों में ये शुभ निशान होते हैं वो बेहद ही ज्यादा भाग्यशाली होती हैं और तो और इसके प्रभाव से उनको धन लाभ, सुख-संपत्ति और पैसा मिलता है।

ये शुभ निशान बहुत कम हथेलियों में होते हैं। सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि हिन्दू समाज में स्त्री को घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। किसी घर में अगर बच्ची का जन्म होता है तो यही कहा जाता है कि घर में लक्ष्मी आई है। उसी प्रकार शादी के बाद जब घर की बहू घर में प्रवेश करती है तो उसे भी घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है इसलिए आज हम खासकर महिलाओं की हस्तरेखा के बारे में बात करेंगे।

तो आइए जानते हैं …

अब आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि भला हम ऐसे कौन से निशान की बात कर रहे हैं तो बता दें कि किसी भी महिला के हथेली में अगर कमल या मछली जैसी आकृति बन रही है तो समझ जाएं की उसके जीवन में ढ़ेरों सुख और सुविधाएं भरी रहेंगी।

इसके अलावा अगर किसी महिला के हाथ में रथ या ध्वजा का निशान बना होता है तो उसका जीवनसाथी बड़ा अधिकारी होता है। इतना ही नहीं ये भी बता दें कि जिस भी महिला के दाहिनी हथेली में तराजू और बांई हथेली में हाथी या बैल जैसा निशान बन रहा हो उसका जीवनसाथी बड़ा बिजनेसमैन होता है।

वहीं शायद आपको ये नहीं पता होगा कि जिस भी महिला के हाथों में शंख, चक्र या पद्म का निशान होता है तो उसका पुत्र बड़ा आधिकारी या राजा समान जीवन जीने वाला होता है।

इसके अलावा ये भी बताते चलें कि जिस भी महिला की हथेली गुलाबी या हल्की लालिमा लिए हो और हाथों में स्वस्तिक का निशान बनता हो तो ऐसी स्त्रियां जहां रहती हैं वहां पैसों की कमी नहीं होती।

इतना ही नहीं कहा तो ये भी जाता है कि जिस भी महिला की हथेली के बीच में स्पष्ट त्रिभुज या धनुष जैसा निशान होता है उसको हर तरह का सुख मिलता है और वो भाग्यशाली होती हैं।

Back to top button