अध्यात्म

दीपक जलाते समय बोल दें बस ये एक मंत्र, बन जाएगा धन प्राप्ति का योग

हिंदू धर्म में दीपक को काफी शुभ माना जाता है और हर पूजा या हवन के दौरान दीपक को जरूर जलाया जाता है। कई लोग अपने घर में रोज सुबह और शाम दीपक जलाया करते हैं। घर में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर का वातावरण हमेशा अच्छा बना रहता है। ज्योतिष के अनुसार पूजा के दौरान दीपक जलाने से पूजा सफल रहती है और दीपक जितना अधिक देर तक जलता रहता है उतना ही शुभ माना जाता है।

जानें दीपक जलाने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें –

इस दिशा में जलाएं दीपक

घर में दीपक जलाते समय आप इस बात का ध्यान रखें की दीपक की लौ हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा में ही हो। अगर आप तुलसी के पौधे के सामने भी दीया जलाते हैं या फिर किसी स्थान पर इसे रखते हैं तो इसकी लो पूर्व और उत्तर दिशा के अलावा किसी और दिशा की और ना हो। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में दीपक जलाने से धन प्राप्ति के योग बन जाते हैं।

केवल इस तरह के दीपक का करें इस्तेमाल

मिट्टी से बनें दीपक का प्रयोग करना सबसे उत्तम माना जाता है। हालांकि जब आप मिट्टी से बने दीपक को जलाएं तो इस बात का ध्यान रखें की दीपक टूटा हुआ ना हो और ना ही गंदा हो। पूजा में दीपक का इस्तेमाल करने से पहले उसे जरूर पानी से साफ कर लें और  फिर उसका इस्तेमाल पूजा में करें।

एक बार ही करें इस्तेमाल

कई ऐसे लोग होते हैं जो कि एक ही दीपक का बार बार प्रयोग करते हैं जो कि गलत माना जाता है। एक दीपक का प्रयोग केवल एक ही बार करना चाहिए और प्रयोग करने के बाद दीपक को पानी में या फिर किसी पेड़ के नीचे रख देना चाहिए।

घी और तेल का दीपक जलाने से जुड़े लाभ

घी का दीपक जलाने से मनोकामना पूरी हो जाती है और जीवन में शांति आती है। वहीं तेल का दीपक जलाने से कष्ट और समस्या आप से दूर रहते हैं। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें की कभी भी आप घी और तेल को मिलाकर दीपक ना जलाएं।

करें इस मंत्र का जाप

दीपक को जलाते समय अगर आप नीचे बताए गए मंत्र का जाप करते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। ग्रंथों के अनुसार इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं पर विजय होती है, घर में शांति बनी रहती है और धन-संपत्ति में भी वृद्धि होती। साथ में ही आपकी हर मनोकामना भी पूरी हो जाती है। इसलिए आप जब भी दीपक को मंदिर या हवन के दौरान जलाएं तो इस मंत्र का जाप कर लें।

मंत्र
दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:।
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।।
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां।
शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति।।

व्यापार में तरक्की के लिए

अगर आप अपने व्यापार को कामयाब बनाना चाहते हैं या फिर अपने करियर में तरक्की पाना चाहते हैं, तो आप रोज भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको अपने जीवन के हर कार्य में कामयाबी मिल जाएगी।

Back to top button