बॉलीवुड

दिव्यांका और विवेक दाहिया के घर एक नए मेहमान ने दी है दस्तक

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके एक्टर पति विवेक दाहिया की लव स्टोरी के चर्चे तो दूर-दूर तक मशहूर हैं। इन दोनों लव लाइफ के साथ ही इनकी शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। छोटे पर्दे पर कई सालों तक राज करने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने जब विवेक दाहिया के साथ जब अपने रिश्ते को कबूला तो उनके कई फैंस के दिल टूट गए थे। लेकिन वहीं इस क्यूट कपल को सैकड़ों लोगों का प्यार भी मिला था। लेकिन आज हम आपको दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी के बारे में नहीं बताएंगे बल्कि हम आपको रूबरू कराएंगे इस प्यारी सी जोड़ी के जिंदगी में आए उस खास मेहमान से। जी हां दिव्यांका और विवेक की जिंदगी में दस्तक दी है एक नए मेहमान ने।

जरा ठहरिए! अगर आप सोच रहे हैं कि दिव्यांका और विवेक अब मम्मी-पापा बनने वाले हैं तो आप सरासर गलत सोच रहे हैं। क्योंकि बीते काफी समय से दिव्यांका की प्रेगनेंट होने की कई खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन इन खबरों को दोनों ने ही सिरे से खारिज किया है। क्योंकि दोनों अभी अपने करियर पर पूरा फोकस करना चाहते हैं। तो अब हम आपको बता दें कि इनके घर में नया मेहमान तो आया है लेकिन वो कोई बच्चा नहीं बल्कि एक कार है। सच तो ये है कि इस जोड़ी ने खरीदी है बेहद महंगी कार। बता दें कि इस लवली जोड़ी ने शादी के बाद अब तक की सबसे महंगी शापिंग की है। और कार खरीदेन के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई सारी फोटोज शेयर की हैं।

बता दें कि गाड़ी खरीदने के बाद दिव्यांका और विवेक सबसे पहले मंदिर गए और वहां पर पूजा-पाठ कराने के बाद ही दोनों अपने घर गए। दरअसल दिव्यांका और विवेक ने  मर्सिडीज खरीदी है। ये कार काफी लग्ज्यूरियस है। बता दें कि दिव्यांका और विवेक अपनी पर्सनल लाइफ के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी एक्टिव हैं। और दोनों ही कई अच्छे प्रोजेक्टस पर काम कर रहे हैं।

बात करें दिव्यांका के शो की तो इन दिनों उनके शो में शादी की तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि इशिता और रमन अपनी बेटी रूही के लिए लड़के की तलाश कर रहे हैं। लेकिन वो जिस लड़के को देखने गए थे उनको रूही की बजाए उनकी बहू आलिया पसंद आ गई है। अब देखना होगा कि इस परेशानी से इशिता अपने परिवार को कैसे निकालती हैं।

Back to top button