बॉलीवुड

रनबीर से ब्रेकअप पर दीपिका ने किया था चौंकाने वाला खुलासा,कहा- दोस्त अच्छा है,लेकिन ब्वॉयफ्रेंड

बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। कुछ स्टार्स के अफेयर इतने विवादित रहें हैं कि आज भी वो एक दूसरे की शक्ल नहीं देखते हैं, वहीं कुछ स्टार्स ने विवादों के बाद भी अपने एक्स से दोस्ती नहीं तोड़ी। इस कड़ी में सबसे पहला नाम दीपिका और रनबीर कपूर का जुड़ता है। कभी अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहने वाले रनबीर दीपिका सालों पहले अलग हो गए, लेकिन आज भी दोनों ने अपनी दोस्ती बरकरार रखी है। हालांकि अपने ब्रेकअप को लेकर दीपिका ने बातें तो की है, लेकिन रनबीर ने कभी कुछ नही कहा।

दीपिका ने कही थी दिल की बात

ये बात उन दिनों की है जब रनबीर औऱ दीपिका का कुछ समय पहले ही ब्रेकअप हुआ था। उस समय दीपिका करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का हिस्सा बनी थीं। इस शो में दीपिका ने काफी चौंकाने वाले खुलासे किए थे। करण जौहर ने रनबीर से जुड़ा सवाल दीपिका से पूछा था। इस पर दीपिका ने बताया था की आज जब मै पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है कि कुछ चीजों ने काम किया है।, लेकिन आज को देखते हुए ऐसा लगता है कि कुछ चीजें बेहतरी के लिए होती है।

दीपिका ने कहा था कि वो रनबीर से ब्रेकअप करके काफी खुश हैं और अब प़ॉजिटिव रहने लगी हैं। दीपिका ने रनबीर के बारे में कहा था कि मुझे लगता है कि वो एक अच्छा दोस्त है, अच्छा इंसान है , लेकिन मुझे लगता है कि उसे ब्वॉयफ्रेंड स्किल पर काम करना चाहिए। गौरतलब है कि इसी शो में दीपिका ने रनबीर को कंडोम एंडोर्स करने की बात भी कह दी थी जिस पर काफी विवाद हो गया था।

रनबीर और दीपिका के ब्रेकअप के साथ ही उस समय सोनम के साथ भी रनबीर का नाम जुड़ा था। सोनम ने इन सारी खबरों को गलत बताते हुए कहा था कि मैं ईमानदारी से कहूं तो वो एक अच्छा लड़का है और अच्छा दोस्त है। उसके संस्कार भी अच्छे हैं। मैं रनबीर और उनके परिवार वालों को जानती हूं, एक ब्वॉयफ्रेंड के तौर पर मैं उसे नहीं जानती।

रनबीर संग दीपिका की है अच्छी दोस्ती

गौरतलब है की रनबीर से अलग होने के बाद सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका का नाम जुड़ा था, लेकिन य़े रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया। इसके बाद दीपिका की जिंदगी में रनवीर सिंह की एंट्री हो गई। दोनों का अफेयर भी शुरु हो गया, लेकिन दीपिका ने रनबीर से अपनी दोस्ती नहीं तोड़ी। यहां तक की ब्रेकअप के बाद दोनों ने साथ में हिट फिल्म ये जवानी है दीवानी भी दी औऱ दर्शकों को एक बार इस जोड़ी को देखना अच्छा लगा।

हालांकि रणवीर दीपिका की शादी रिसेप्शन में रनबीर नहीं पहुंचे और दीपिका ने कहा कि अगर नहीं आए तो कोई बड़ी बात नहीं हैं। वो अक्सर ऐसा करते हैं। बता दें कि दीपिका अब शादी कर चुकी हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने रनबीर के साथ भी एड किया। इन दोनों की कमैस्ट्री से पता चलता है कि इनमें आज भी दोस्ती बरकरार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका छपाक में नजर आएंगी वहीं रनबीर बहुत जल्द ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button