बॉलीवुड

हनी सिंह ने बताया कि बॉलीवुड से अचानक क्यों हुए थे गायब? 4 साल बाद खोला राज

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में अपने रैप से एक नए म्यूजिक को फेमस करने वाले रैपर-गायक हनी सिंह एक बार फिर से लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर चुके हैं। बता दें कि इसके पहले इंडिया में कोई रैपर इतना फेमस नहीं हुआ था, लेकिन हनी सिंह ने आते ही सबके दिलों पर अपना जादू चला दिया। दिल चोरी, दिस पार्टी इज़ ओवर नाऊ और उर्वशी जैसे पार्टी नंबर्स के चलते एक बार फिर से हनी सिंह सिंगर्स के कंपटीशन बन गए हैं। हाल ही में आया उनका गाना मखना इंटरनेट का सबसे फेमस गानों में शामिल हो चुका है।

 

पिता हैं सबसे बड़े आलोचक

भले ही आज हनी सिंह बॉलीवुड के फेमस सिंगर बन गए हों लेकिन उनके पिता को उनका ये काम बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वैसे तो हनी सिंह को पसंद और नासपंद करने वाले कई लोग हैं, लेकिन वह अपना सबसे खास आलोचक अपने पिता को मानते हैं।

हनी सिंह कहते हैं, ‘मेरा पूरा जीवन और करियर मेरे परिवार के प्रति समर्पित है। साल 2014 के आसपास मैंने अपने करियर में ब्रेक इसलिए लिया क्योंकि मैं कुछ नया सामने नहीं ला पा रहा था, उस समय मेरे परिवार ने मेरा पूरा साथ दिया था। मैंने इस दौरान बहुत सारे गाने बनाए जो बीते साल हिट साबित हुए हैं। मेरे पिता एक सुधी श्रोता और मेरे सबसे अच्छे आलोचक हैं। वह मेरा गाना सुनते ही बता देते हैं कि कौन सा गाना हिट होगा और कौन सा नहीं।’

मां ने हमेशा किया सपोर्ट

अपनी मां के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके करियर को बेहतर बनाने में उनकी मां का सबसे बड़ा हाथ हैं। अपने बाइपोलकर डिसऑर्डर का इलाज कराने के वक्त सबसे ज्यादा सपोर्ट उनकी मां का रहा था। हनी सिंह ने बताया कि उनका फेमल गाना धीरे-धीरे के बोल लिखने में भी उनकी मां ने ही उनका साथ दिया था और काफी मदद की थी। उनकी मां के आर्शीवाद की ही बदौलत आज वो इतने कामयाब हैं।

पत्नी ने दिया साथ

अपनी पत्नी शालिनी के लिए हनी सिंह कहते हैं कि, ‘मैं और मेरी पत्नी 17 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। वह मेरे बुरे दौर में सहायक रही हैं। जब मेरे परिवार को भी नहीं पता था कि स्थिति को कैसे संभालना है उस समय मेरी पत्नी ने पूरा साथ दिया। वह एक बहादुर महिला हैं और उसकी वजह से मेरे जीवन में कई चीजें शानदार हो गई हैं।‘

हनी सिंह ने बताया कि आज वो जिस बी मुकाम पर हैं उसके पीछे उनके परिवार का प्यार और सपोर्ट हैं। कि इतनी सारी परेशानियों और दिक्कतों के बाद भी आज वो एक सफल गायक हैं। वह कहते हैं कि अगर आपका परिवार आपके साथ हैं तो आप किसी भी बड़ी से बड़ी परेशानी का सामना करके एक बार फिर से जिंदगी में आगे निकल सकते हैं। क्योंकि परिवार वाले ही होते हैं जो अच्छे और बुरे दोनों समय में आपके साथ खड़े रहते हैं। बाकी सब तो मुसाफिर हैं जो आते-जाते रहते हैं।

Back to top button