अध्यात्म

नवरात्रि में माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए घर लाएगें ये 5 चीज़ें, तो होगी धन की बारिश

पूरे देश में चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। हर तरफ भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि से बेहतर दूसरा कोई समय नहीं होता है। नवरात्रि में दुर्गा माता से जो कुछ भी मांगा जाए, वे उसे ज़रूर पूरा करती हैं, इसलिए हर कोई माता दुर्गा की पूजा अर्चना करता है। माना जाता है कि नवरात्रि में अगर कोई माता दुर्गा की सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है, तो माता का आशीर्वाद उस पर हमेशा ही बना रहता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शास्त्रों की माने तो नवरात्रि का उपवास लोग इसलिए रखते हैं, ताकि पूरे साल उनकी ग्रह दशा ठीक रहे। इतना ही नहीं, माना जाता है कि नवरात्रि में आदिशक्ति धरती पर होती है, ऐसे में माता दुर्गा की अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग नौ दिन तक उपवास रखते हैं, लेकिन अगर आप अपने घर से मुसीबतों को भागना और घर में धन की बारिश चाहते हैं, तो व्रत के साथ साथ आपको नवरात्रि में घर में कुछ वस्तुएं लाना चाहिए, जिसके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

1. मोर पंख

नवरात्रि के समय घर में मोर पंख ज़रूर लाना चाहिए। मोर पंख को लाकर बच्चों के कमरे में रख देना चाहिए। नवरात्रि के समय लाया गया मोर पंख से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और आपके बच्चे पढ़ाई में हमेशा आगे रहते हैं। इसलिए इस नवरात्रि मोर पंख ज़रूर लाकर बच्चे के कमरे में रख दें, ताकि आपकी परेशानी दूर हो सके।

2. माता लक्ष्मी की तस्वीर

यूं तो दुर्गा माता की पूजा अर्चना नवरात्रि में की जाती है, लेकिन अगर आप नवरात्रि में माता लक्ष्मी की तस्वीर लेकर आएंगे, तो माता दुर्गा का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बता दें कि आपको ऐसी तस्वीर लानी है, जिसमें माता लक्ष्मी कमल विराजमान हों और उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो, ऐसा करने से आपके घर में धन की वर्षा होगी।

3. सोने या चांदी के सिक्के

नवरात्रि में सोने या चांदी के सिक्के घर में लाना शुभ माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि में सोने या चांदी का सिक्का ज़रूर लाएं और फिर उस पर कुमकुम लगाकर माता दुर्गा के पास स्थापित कर दें और फिर नवरात्रि के बाद उसे तिरोजी में रख दें, ऐसा करने से आपके घर में खुशियां ही खुशियां आएंगी और माता दुर्गा के आशीर्वाद से सब कुशल मंगल रहेगा।

4. कमल का फूल

नवरात्रि में अपने घर में एक या दो बार कमल का फूल ज़रूर लेकर आएं और माता दुर्गा के साथ साथ लक्ष्मी माता को ज़रूर अर्पित करें। ऐसा करने से माता दुर्गा काफी ज्यादा प्रसन्न होती हैं और इससे आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।

5. मौली

हिंदू धर्म में मौली का एक अलग ही महत्व है। मौली सबसे पवित्र माना जाता है और इसे नवरात्रि में अपने घर ज़रूर लाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में किसी भी तरह की कोई मुसीबत नहीं आती है। इतना ही नहीं, मौली सुरक्षा कवच की तरह आपके घर की रक्षा करता है।

Back to top button