रिलेशनशिप्स

लड़कियों को सिर्फ प्यार ही जरुरत नहीं होती उन्हें अपने पार्टनर से कुछ और अपेक्षाएं भी होती हैं.

हर रिश्ते में ना चाहते हुए भी अपेक्षाएं हो ही जाती हैं, लेकिन प्यार के रिश्ते में ये अपेक्षाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती हैं। कई बार पार्टनर एक दूसरे से कई तरह की उम्मीदें करते हैं और जब वो उम्मीदें पूरी नही होती तो लड़ाईयां हो जाती हैं। हालांकि अक्सर ये अपेक्षाएं अक्सर लड़कियों की तरफ से ज्यादा होती हैं। कई बार लड़कियों को अपने पार्टनर से कई तरह की उम्मीदें रखती हैं लेकिन लड़के समझ नहीं पाते और दोनों के बीच लड़ाईयां हो जाती हैं। आपको बताते हैं कि लड़कियों की कौन सी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते हैं लड़के।

सरप्राइज होना

लड़कियों को सरप्राइज बहुत पसंद होता है और वो अपना पार्टनर से ऐसे सरप्राइज की उम्मीद रखती हैं। बहुत सी लड़कियों की इच्छा होती है कि उनका पार्टनर उन्हें समय समय पर कोई ना कोई सरप्राइज देता रहे। हालांकि सरप्राइज का मतलब सिर्फ गिफ्ट नहीं होता है कई बार इसका मतलब होता है कि उनके लिए छोटा मोटा ही कुछ स्पेशल किया जाए, जैसे डिनर के लिए बाहर ले जाना, कोई प्यारा सा गिफ्ट लाना या कुछ ऐसा करना जो करना उन्हें अच्छा लगता है।

एक साथ समय बिताना

हर कपल चाहता है कि वो ज्यादा से ज्यादा टाइम एक दूसरे के साथ बिताएं। ऐसे में लड़कियों को लड़कों से कहीं ज्यादा उम्मीद होती है कि वो उनके साथ वक्त बताए। कई बार काम के चलते या दूसरे कारणों से लड़के अपनी पार्टनर के साथ अच्छा वक्त नहीं बिता पाते हैं और लड़कियों की ख्वाहिशें अधूरी रह जाती हैं।

रोमांटिक डांस

फिल्मों औऱ टीवी सीरियल्स में देखकर लड़कियों का भी मन होता है किसी वो पबल्किली अपने पार्टनर के साथ डांस कर सकें, लेकिन असल लाइफ मे लड़के सबके सामने रोमांटिक होने से झिझकते हैं। एक बार को वो बंद कमरे या प्राइवेट जगहों पर आपके साथ रोमांटिक डांस कर लें, लेकिन सबके सामने डांस करने में उन्हें परेशानी होने लगती है और ल़ड़कियों को ये अच्छा नहीं लगता है।

गिफ्ट

तोहफे किसी अच्छे नहीं लगते, लेकिन मौके पर दिया गया तौहफा भी वो खुशी नहीं लाता जो बेमौके पर दिया जाए। लड़कियों की इच्छा होती है कि उनका पार्टनर उनके लिए कोई भी छोटा ही सही लेकिन प्यारा गिफ्ट लाए। ये गिफ्ट कुछ भी हो सकता है जैसे मूवी टिकिट या हॉलीडे टिकट जैसा कुछ या फिर कुछ ऐसा जिसकी आपको लंबे समय से चाह थी। ऐसे में अगर लड़के अपनी गर्लफ्रेडं के लिए ऐसा करते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

खाना खिलाना

लड़कियों की इच्छा बहुत होती है कि उनका पार्टनर किसी स्पेशल डे पर खुद उनके लिए खाना बनाएं। लड़के भी खाना बनाना जानते हैं, लेकिन जल्दी बनाते नहीं। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए खाना बनाएंगे तो उन्हें बहुत स्पेशल भी लगेगा साथ ही उन्हें एहसास होगा कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। ऐसे में अपनी पार्टनर को सरप्राइज करने का कोई मौका ना जानें दें।

यह भी पढ़ें

Back to top button