अध्यात्म

फेंगशुई टिप्स के अनुसार घर में जरूर रखें ये 6 चीजें, जो चमका देंगी आपका भाग्य

फेंगशुई के अंतर्गत कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनको मात्र घर में रखने से धन और सुख-शांति जीवन में आ जाती है। चीन देश में फेंगशुई को खूब माना जाता है और इस देश के अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी फेंगशुई काफी प्रसिद्ध है। चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई के अनुसार अगर घर में इन 6 चीजों को रख लिया जाए तो आपकी तकदीर एकदम से बदल जाती है।

लाफिंग बुद्धा

आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप लॉफिंग बुद्धा अपने घर में ले आएं। फेंगशुई में लॉफिंग बुद्धा को धन से जोड़कर देखा जाता है और इसे सौभाग्य का देवता माना गया है। कहा जाता है कि लॉफिंग बुद्धा को अगर घर में लाया जाए तो घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है। हालांकि लॉफिंग बुद्धा को घर में सही जगह पर रखा जाए तभी इससे जुड़ा लाभ मिलता है। फेंगशुई  के मुताबकि लॉफिंग बुद्धा को कभी भी मुख्य दरवाजे के पास नहीं रखना चाहिए और इसे रखने की सबसे उत्तम जगह  लिविंग रूम की होती है।

गोल्डन फिश

मछलियों को घर में रखना शुभ होता है और गोल्डन फिश अगर आप अपने घर में रखते हैं तो आपको अपने जीवन में तरक्की मिलती है। फेंगशुई के अनुसार अगर  मछलियों को लिविंग रूम  में रखा जाए तो ये जीवन में सौभाग्य लाती हैं। वहीं रसोईघर और शयनकक्ष यानी सोने वाले कमरे में इन्हें रखना सही नहीं माना जाता है।

ड्रैगन का जोड़ा

ड्रैगन को ताकत से जोड़कर देखा जाता है और घर में ड्रैगन के जोड़े को लाने से आप ताकतवर व्यक्ति बनते हैं और आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इसके अलावा आपका औदा हमेशा सबसे ऊपर रहता है। फेंगशुई के अनुसार ड्रैगन का जोड़ा समृद्धि को दर्शाता है और घर में ड्रैगन की मूर्ति को पूर्व दिशा में रखना काफी लाभदायक होता है।

लाल रिबन

घर के मुख्य दरवाजे पर लाल रिबन से बंधे सिक्के लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर के लोगों का भाग्य चमक जाता है। फेंगशुई के अनुसार तीन सिक्के सहित लाल रंग के रिबन को लगाने से पैसे में  लाभ होता है और जीवन में बरकत होती है। लाल रिबन से बंधे इन सिक्के को केवल घर के मुख्य दरवाजे पर ही लगाना चाहिए और ये अंदर की ओर ही लगे होने चाहिए। क्योंकि अगर आप इन्हें बाहर की और लगाते हैं तो इनका असर घर के अंदर नहीं पहुंच पाता है। इसलिए आप हमेशा इन्हें मुख्य दरवाजे में अंदर की तरीफ से ही लगाएं।

कछुआ

फेंगशुई के साथ साथ हमारे धर्म में भी कुछए को काफी लकी माना गया है। हमारे धर्म में कछुए को धन से जोड़कर देखा जाता है और फेंगशुई में भी कछुआ धन का प्रतीक होता है। आप घर में  कछुए को रखकर अपना भाग्य आसानी से बदल सकते हैं। घर के अलावा दफ्तर में भी इसको रखा जा सकता है। कछुए को रखने के लिए सबसे सही स्थान उत्तर दिशा होती है।फेंगशुई के अनुसार घर में हमेशा एक ही कछुआ रखना चाहिए।

तीन टांगों वाला मेंढक

तीन टांगों वाला मेंढक जिसके मुंह में सिक्का हो उसे घर में रखना काफी लकी माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर के मुख्य दरवाजे के आसपास रखने से आपके बुरे दिन एकदम से खत्म हो जाते हैं और आपको हर कार्य में सफलता मिलने लगती है। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें की आप इसे अपने कमरे या फिर रसोई में बिलकुल ना रखें।

Back to top button