दिलचस्प

कुछ नया करने जा रहे हों तो पहले उस बात की पूरी जानकारी ले लें, वरना सफलता हाथ नहीं लगेगी

एक राजा वन में शिकार करते करते बहुत दूर तक निकल गया। उसे शिकार तो नहीं मिला, लेकिन उसके सभी लोग पीछे छूट गए। शिकार करते करते वो काफी आगे बढ़ गया और अपने राज्य में लौटने का रास्ता भी भूल गया। रास्ता खोजते खोजते उसे बहुत समय हो गया। राजा को भूख लगने लगी और प्यास के कारण उससे एक भी कदम नहीं चला जा रहा था। राजा को बहुच परेशानी होने लगी तभी उसे एक झोपड़ी दिखाई दी। राजा झोपड़ी के पास गया तो उसमें रहने वाले  लोगों ने उसे अंदर बुला लिया।

राजा ने वनवासी को भेट किया चंदन का वन

वनवासी ने राजा का अच्छे से सत्कार किया औऱ सबसे पहले बढ़िया भोजन पानी खाने क दिया। राजा उसके आदर सत्कार से बहत प्रसन्न हुआ। राजा ने कहा हम तुम्हारे आतिथ्य से बेहद खुश हैं, इसलिए हम तुम्हें हमारे नगर का चंदन का बाग भेंट में देते हैं। इसके बाद वो वनवासी राजा को उनके महल तक छोड़कर आया और लौटते समय राजा ने चंदन का बाग भेंट मे दे दिया। वनवासी मे खुशी खुशी चंदन का बाग स्वीकार कर लिया।

वनवासी चंदन की लकड़ी अपने साथ तो ले आया, लेकिन उसे चंदन के गुण और महत्व की कोई जानकारी नहीं थी। वो चंदन की लकड़ी जलाकर उसका कोयला बनाता और कोयला बाजार में बेचकर आ जाता था। धीरे धीरे बाग के सभी चंदन के पेड़ खत्म हो गए। राजा का दिया सिर्फ एक ही पेड़ बता। वनवासी अंतिम पेड़ काटने ही वाला था उससे पहले ही बारिश सहोने लगीं। बारिश की वजह से वो पेड़ को जलाकर कोयला नहीं बना पाय़ा। उसने सोचा लकड़ी ही बेच आता हूं।

वनवासी को हुआ अफसोस

जब वनवासी चंदन की लकड़ी बाजार में ले गया तो चंदन की महक बाजार में फैल गई। वनवासी ने सोचा की आज उसे ज्यादा पैसे नहीं मिलेंगे, लेकिन चंदन की लकड़ी के सबने मनमाने दाम दिए और ढेर सारे पैसों  में उसकी लकड़ी बिक गई। इसके बाद उस वनवासी को बहुत अफसोस हुआ की आज तक जिस चंदन की लकड़ी की वो जला जलाकर कोयला बनाकर बेचता रहा वो असल में चंदन ही था औऱ कीमती थी। उसे बहुत अफसोस हुआ की उसके पास अगर सही जानकारी रहती तो उससे ये गलती नहीं होती।

य़े ही बात हमारे जीवन पर भी लागू होती है। अगर हमारे पास कोई चीज है जिससे हमें सफलता मिल सकती है, लेकिन हमें ये ही नहीं पता की वो कैसे हमारी मदद कर सकती है तो उस चीज का हमारे पास रहने का कोई मतलब नहीं। ठीक वैसे ही अगर हमारे पास टैलेंट हैं, लेकिन हमें उसकी जानकारी हगी वहीं है तो वो टैलेंट भी बेकार है क्योंकि हमें उसकी जानकारी ही नहीं है। जानकारी का अभाव हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर किसी चीज की सहीं जानकारी नहीं होगी तो अच्छे अवसर भी हाथ से निकल जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Back to top button