अध्यात्म

वास्तु: घर में इन चीजों को भूलकर भी ना रखें, घर की सुख शांति पर पड़ सकता है बुरा असर!

वास्तु, के अनुसार घर बनाना घर की सुख-शांति के लिए अच्छा माना जाता है। अगर वास्तु के अनुसार घर नहीं बनाया गया होता है तो घर में आर्थिक परेशानियाँ बनी रहती हैं और घर के सदस्यों को शारीरक कष्ट भी झेलने पड़ते हैं। घर की सुख-शांति पर बुरा असर ना हो और घर में आर्थिक बढ़ोत्तरी होती रहे, इसके लिए घर में कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

इन चीजों को भूलकर भी ना रखें घर में:

home vastu tips

बंद घड़ी-

अगर घर में लगी हुई घड़ी बंद हो जाए तो उसे जल्दी से ठीक करवा लें या तो उसे बाहर कर दें। रुकी हुई घड़ी रखने से घर की प्रगति भी रुक जाती है।

माता काली की श्मशान वाली फोटो-

घर में कभी भी माता काली की श्मशान वाली फोटो नहीं रखनी चाहिए, इस फोटो में माँ काली का बायाँ पैर भगवन शिव के ऊपर रहता है।

home vastu tips

देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्ति-

अगर आपके घर में भी मंदिर है तो उसमे देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्ति भूलकर भी ना रखें, ऐसा बहुत ही अशुभ माना जाता है।

home vastu tips

शिवलिंग-

मंदिर में जाकर भगवन शिव की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन घर में शिवलिंग रखकर पूजा करना अच्छा नहीं माना जाता है, अगर आपके घर में भी शिवलिंग है तो उसे मंदिर में रख आयें। घर में पारद शिवलिंग रखा जा सकता है।

टुटा हुआ बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान –

घर में कभी भी टुटा हुआ बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। अगर आपके घर में भी ये सभी चीजें हैं तो उन्हें जल्दी से सही करवा लें या उसे बाहर रख दें।

home vastu tips

टुटा हुआ शीशा –

घर में भूलकर भी टुटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि टुटा हुआ शीशा घर के लोगों में दरार डालने का काम करता है। अगर आपके घर में दरवाजों और खिडकियों के शीशे टूटे हुए हों तो उन्हें जल्द से जल्द बदल डालें।

home vastu tips

शिव की नटराज वाली मूर्ति –

भगवान शिव की नटराज वाली मूर्ति में उनका उग्र रूप दिखाई दिया है, इसलिए उनकी नटराज रूप वाली मूर्ति को घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि उनके इस रूप वाली मूर्ति रखने से तबाही मचती है।

home vastu tips

डूबते हुए जहाज-

कभी भी घर में भूलसे भी डूबते हुए जहाज की फोटो नहीं लगानी चाहिए। यह हानि का प्रतिक होता है, इससे घर में धनहानि या किसी अन्य प्रकार की हानि होने की सम्भावना बनी रहती है।

Back to top button