राजनीति

‘अग्नि-4’ मिसाइल का परीक्षण सफल – भारत के निशाने पर पाकिस्तान, यूरोप और चीन समेत आधी दुनिया!

नई दिल्ली – भारत ने आज अग्नि 5 मिसाइल के टेस्ट फायरिंग के एक हफ्ते बाद एक और बैलिस्टिक मिसाइल (अग्नि 4) का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण सोमवार को यानि आज उड़ीसा के बालासोर में किया गया। इस मिसाइल की रेंज 4 हजार किलोमीटर से भी अधिक है जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा बनाया गया है। यह 20 मीटर लंबा है और इसका वजन 17 टन है। अग्नि 4 मिसाइल में 5th जेनरेशन के कंप्यूटर लगे हैं। Agni 4 missile test.

‘अग्नि-4’ मिसाइल की खास बातें –

‘अग्नि-4’ मिसाइल बीजिंग तक मार कर सकती है जो भारत से 3807 किलोमीटर की दूरी पर है। अग्नि-4 सतह से सतह तक मार करने में सक्षम है। यह मिसाइल उड़ान भरने के दौरान होने वाले अवरोधों को देखते हुए खुद ब खुद दिशा बदलने में सक्षम है। इस भारत के मिसाइल कार्यक्रम की बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही भारत ने परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया था जोकि 5000-5500 किलोमीटर तक की रेंज में मार करने में सक्षम है। इसकी वजह से चीन खौफ में है।

निशाने पर पाकिस्तान, यूरोप और चीन समेत आधी दुनिया –

Agni 4 missile test

‘अग्नि-4’ से भारत पाकिस्तान, यूरोप और चीन समेत लगभग आधी दुनिया को अपना निशाना बना सकता है। सिर्फ 20 मिनट में यह मिसाइल चीन और यूरोप के सभी ठिकानों पर पहुंच सकती है इसके अलावा अग्नि-4 दुश्मनों के सैटेलाइट नष्ट करने में भी उपयोगी है। जिससे यह काफी खतरनाक मानी जा रही है। आपको बता दें कि इस मिसाइल को भी सिर्फ प्रधानमंत्री के आदेश के बाद ही छोड़ा जा सकता है। भारतीय वैज्ञानिक अग्नि-4 और अग्नि-5 के सफल परीक्षण के बाद अब अग्नि-6 के परीक्षण की तैयारी कर रहे हैं। अग्नि-6 को तकनीक रूप से काफी एडवांस बनाया जा रहा है जो डिफेंस सिस्टम MIRVs को भी चकमा देने में सक्षम होगा।

 

Back to top button