अध्यात्म

30 मार्च को है दशामाता पर्व, जानिए राशि के हिसाब से कैसे करें मां की आराधना

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: भारत देश अपने त्यौहारों और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां पर आए दिन छोटे-बड़े कई तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं। हाल ही में होली का त्यौहार मनाया गया है और अब आने वाली 30 मार्च को भी दशा माता का पर्व मनाया जाएगा। बता दें कि दशा माता, मां पार्वती का ही एक स्वरूप है। जिनके बारे में स्कंद पुराण में भी विस्तार से लिखा गया है। बता दें कि इस दिन माता की पूजा करने से बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।

वहीं माता दशा माता को लेकर ऐसी मान्यता  है कि इस दिन जो भी महिला या पुरूष पूरे विधि-विधान से माता की आराधना करता है, उसको पूरे साल किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। ये बात नक्षत्रलोक में रतलाम राज परिवार के पूर्व ज्योतिष सलाहकार अभिषेक जोशी ने कही है। जब वो भक्तों को दशामाता पर्व के महत्व के बारे में बता रहे थे।

बता दें कि ज्योतिषी ने दशामाता के पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि, इनकी आराधना करने से मनुष्य के जीवन को बेहतर दशा और बेहतर समय मिलता है। यदि किसी व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कठिनाई है तो वो यदि इस दिन माता की उपासना करेगा तो उसको लाभ जरूर मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि 30 मार्च के दिन किस समय पर माता की आराधना करें जिससे आपको सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 30 मार्च के दिन दोपहर 3 बजकर 37 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। जिसमें चंद्रमा दिनभर मकर राशि में रहेगा। सुबह 9 बजकर 29 मिनट से 11 बजकर 2 मिनट के समय को छोड़ दिया जाए तो शेष समय बेहतर चलेगा। इसमे भी दोपहर 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट का कुल जमा 50 मिनट का समय सबसे बेहतर बन रहा है। इसी समय किया गया उपाय जीवन की दशा को बेहतर करेगा।

आपको बता दें कि माता की पूजा अलग-अलग राशियों को अलग-अलग तरीके से करने की भी विधि है। यदि आप अपनी बताई गई राशि के अनुसार माता की अर्चना करेंगे तो इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा।

राशियों के हिसाब से करें उपाय

मेष- मेष राशि वाले लोगों को पीपल के पेड़ पर दूध चढ़ाने से लाभ होगा।

वृष- वृष राशि वालों को शक्कर मिला दूध पीपल के पेड़ पर चढ़ाने से लाभ होगा।

मिथुन- मिथुन राशि वालों को इस दिन गणपति बप्पा पर गाय का दूध चढ़ाने से लाभ मिलेगा।

कर्क- कर्क राशि वाले लोगों को इस दिन गाय को चारा खिलाने से लाभ होगा।

सिंह- सिंह राशि वाले लोगों को जल में गुड़ मिलाकर सूर्य भगवान को जल चढ़ाना लाभदायी होगा।

कन्या- कन्या राशि वाले लोगों को हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाना लाभदायी होगा।

तुला- तुला राशि वालों को भगवान विष्णु को चने चढ़ाने से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले लोगों को पीले रंग की मिठाई माता दुर्गा के मंदिर में चढ़ाने से लाभ होगा।

धनु- धनु राशि वाले लोग इस दिन चीटियों के लिए पेड़ के नीचे आटा डालें।

मकर- मकर राशि वाले लोगों को आज के दिन गन्ने का रस जया-विजया देवी के नाम से शिवलिंग पर चढ़ाने से लाभ  मिलेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वाले लोगों को सफेद रंग का रुमाल किसी को दान करनें से लाभ होगा।

मीन- मीन राशि वालों को हनुमान जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना लाभदायी होगा।

Back to top button