समाचार

3 मिनट में 300 किलोमीटर दूर सैटलाइट को मार गिराया भारत ने, जानिये इस सफलता के क्या है मायने

पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया है और ऐसी बाते बताई हैं जिसे जानकर हर भारतीय को गर्व होगा। पीएम मोदी ने बताया की भारत ने आज लो अर्थ ऑरबिट में घूम रहे एक लाइव सैटेलाइट को दूसरे सैटेलाइट के जरिए एंटी सैटेलाइट मिसाइल को मार गिराया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रुप में दर्ज करा दिया है। अभी तक दुनिया के सिर्फ तीन देश ऐसे थे जिन्हें ये उपलब्धि हासिल थी और वो थे अमेरिका, रुस, औऱ चीन। अब ये शक्ति पाने वाला चौथा देश भारत है। हर हिंदुस्तानी  के लिए इससे बड़ा गर्व का पल नहीं हो सकता है।

भारत के मिशन को नाम मिला मिशन शक्ति

पीएम ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस मिशन को मिशन शक्ति का नाम दिया है। आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है। पीएम ने बताया कि LEO सैटेलाइट को मार गिराना एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, इस मिशन को सिर्फ 3 मिनट में पूरा किया गया है। ऐसे में भारत अब और भी दमदार और शक्तिशाली देश बन गया है।

पीएम ने संबोधन में कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने इस मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया है, इसके लिए भारत में निर्मित सैटेलाइट का इस्तेमाल किया गया था। आज हमारे पास पर्याप्त संख्या में सैटेलाइट में जो कृषि, रक्षा, सुरक्षा, संचार समेत कई क्षेत्रों में सहायता मिल रही है। इसके तहत रेलवे को भी फायदा मिलेगा। पीएम मोदी ने आगे बताया कि भारत की कोशिश किसी भी देश को नुकसान पहुंचाने की नहीं है, बल्कि रक्षात्मक रवैया अपनाने के लिए हैं।

राष्ट्र के नाम पीएम का संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा .ये ऑपरेशन किसी भी तरह की संधि का उपयोग भी नहीं करता है, जिससे देश में सुरक्षा और शांति का माहौल बना रहे। पीएम ने कहा कि हमारी कोशिश शांति बनाए रखने की है ना की युद्ध का माहौल बनाने की। पीएम ने बताया कि कुछ वक्त पहले ही हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ अर्बिट में घूम रहे लाइव सैटेलाइट क मार गिराया है। ये ऑपरेशन सिर्फ 3 मिनट में पूरा किया गया है।

पीएम ने कहा कि इसके लिए मिशन शक्ति के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। पीएम ने कहा कि हमने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कानून को नहीं तोड़ा है। परीक्षण किसी संधि का उल्लंघन नही करता है। ये मिशन शक्ति सपनों की सुरक्षा का एक कदम है।पीएम ने कहा कि आज की एंटी सैटेलाइट मिसाइल भारत की सुरक्षा और विकास यात्रा की दृष्टि से विश्व समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने जो भी नई क्षमता पैदा की है वो किसी के भी विरुद्ध नहीं है, बल्कि रक्षात्मक पहल हैं।

पीएम ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि ये महत्वपूर्ण है कि हम आगे बढ़े और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें। भविष्य की चुनौतियों से सामना करने के लिए सकारात्मक बदलाव लाना होगा। मैं ऐसे भारत की कामना करता हूं जो अपने समय से दो कदम आगे की सोचे और चलने की प्रतिबद्धता भी दिखाए।

यह भी पढ़ें

Back to top button