बॉलीवुड

अवॉर्ड फंक्शन खत्म होने के बाद वैनिटी वैन के अंदर ये हरकत करते कैद हुए रणबीर और रणवीर

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: हाल ही में मुंबई में फिल्म फेयर अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया गया, जिसकी सोशल मीडिया में खूब जमकर चर्चा हो रही है। बता दें कि फिल्म फेयर अवार्ड भारतीय सिनेमा का इतिहास की सबसे पुरानी परंपरा है। फिल्म फेयर अवार्ड देने की शुरूआत साल 1954 में हुई उसी वक्च राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी।  बता दें कि यह पुरस्कार जनता के मतों के आधार पर और ज्यूरी के सदस्यों के मतों के आधार पर दिया जाता है। बता दें कि ये 64वां फिल्मफेयर अवार्ड हैं। इस अवार्ड में सबसे ज्यादा चर्चा हुई आलिया और रणवीर की।

 

बता दें कि फंक्शन के दौरान तो आलिया और रणवीर ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहे लेकिन फंक्शन खत्म होने के बाद जो दो लोग चर्चा में हैं वो हैं रणवीर कपूर और रणबीर सिंह। बता दें कि दोनों फंक्शन खत्म होने के बाद वैनिटीवैन में चिल करते पाए गए। जहां पर इन दोनों की वीडियो करण जौहर ने बना लिया। करण जौहर ने इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है  जिसमें दोनों फिल्म कलंक के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।

आपको बता दें करण जौहर की अपकमिंग फिल्म कलंक का गाना फस्ट क्लास पर डांस करते हुए चिल करते नजर आ रहे हैं। फिल्म कलंक का इस गाने में कियारा आडवानी और वरूण धवन नजर आ रहे हैं।  देखें वीडियो-

बात करें अवार्ड फंक्शन की तो रणवीर कपूर को फिल्म संजू के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं रणवीर सिंह को स्ट एक्टर इन क्रिटिक्स कैटेरगी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, रणबीर को ये अवार्ड फिल्म पद्मावत में खिलजी का किरदार निभाने के लिए दिया गया है। वहीं फिल्म पद्मावत के गाने घूमर को दो खास कैटेगरी में जीत हासिल की है। सबसे पहले इस सांग को बेस्ट सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया फिर उसके बाद इस सांग को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए भी अवॉर्ड मिला।

वहीं बात करें आलिया की तो उनकी फिल्म राजी का जलवा पूरे अवॉर्ड फंक्शन में रहा। बता दें कि फिल्म राजी को 5 अवार्ड दिए गए हैं। आलिया को इस फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला है। वहीं फिल्म राजी को बेस्ट फिल्म और मेघना गुलजार को बेस्ट डायरेक्टर के लिए फिल्मफेयर का अवार्ड मिला है। अब बात करें करण जौहर के शेयर किए गए इस वीडियो की तो बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन उनके ब्रेकअप के बाद रणवीर और आलिया रिलेशनशिप में गए तो वहीं दीपिका और रणबीर सिंह ने शादी कर ली। लेकिन इसके बाद भी उन तीनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

Back to top button