Spiritual

15 मार्च से शुरू हो गया है खरमास महीना, 1 महीने तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

15 मार्च से खरमास या मलमास का महीन शुरू हो गया है और इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं करने की सलाह ज्योतिष द्वारा दी जाती है। कहा जाता है कि अगर खरमास महीने के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य किया जाए तो उसमें सफलता नहीं मलती है। इस साल ये महीना 15 मार्च से शुरू हुआ है जो कि  14, अप्रैल तक चलेगा और इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य आप ना करें। ये महीना सूर्य देव से जुड़ा हुआ है और इस महीने के खत्म होते ही सूर्य भगवान मीन राशि से निकल मेष राशि में प्रवेश कर लेंगे।

खरमास महीने से जुड़ी कथा

इस महीने को सौर मास के महीने के नाम से जाना जाता है और इस महीने के दौरान सूर्य देव के रथ को उनके घोड़ों द्वारा नहीं खींचा जाता है। जिसके कारण इस महीने को अशुभ माना जाता है। इस महीने से जुड़ी एक कथा के अनुसार सूर्य देव अपने रथ पर संसार की परिक्रमा कर रहे थे और इनका ये रथ इनके सात घोड़े खींच रहे थे।

हमारे ग्रंथों के अनुसार भगवान सूर्य देव के द्वारा लगातार ब्रह्मांड की परिक्रमा की जाती है। लेकिन एक बार अपने घोड़ों को थका देख सूर्य देव रूक गए और उन्होंने अपने घोड़ों को एक तालाब के पास आराम करने दिया। वहीं सूर्य देव को पता था कि संसार सही तरह से चलता रहे इसलिए उनकी परिक्रमा करना जरूरी है। इसलिए उन्होंने अपने घोड़ों की जगह अपने रथ से दो खर को जोड़ दिया। ये दोनों खर तालाब के पास ही मौजूद थे। फिर क्या था सूर्य भगवान के घोड़े तालाब के पास आराम करने लगे और सूर्य भगवान खर को लेकर परिक्रमा करने लगे गए। वहीं महज दो खर द्वारा उनका रथ खींचे जाने से उनके रथ की गति काफी धीमी हो गई। एक मास तक ये दो खर ही इनका रथ खींचते रहे और एक मास पूरा होने के बाद सूर्य देव ने फिर से अपने घोड़ों को अपने रथ के साथ जोड़ लिया। रथ की गति के धीमे होने के कारण ही इस मास को शुभ नहीं माना जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

ना करें ये शुभ कार्य

विवाह और सगाई

खरमास के महीने को शुभ कार्यों के लिए सही ही माना जाता है। इसलिए इस महीने के दौरान विवाह या फिर सगाई जैसे नेक कार्य नहीं करने चाहिए और विवाह या सगाई के लिए इस महीने के खत्म होने का इंतजार करना चाहिए।

ग्रह प्रवेश

अगर आपको अपने नए घर में प्रवेश करना है तो आप इस महीने के खत्म होने के बाद ही ऐसा करें। क्योंकि इस महीने के दौरान ग्रह प्रवेश करने से मंगल परिणाम नहीं मिलते हैं। इसलिए आप शुभ दिन ही अपने घर का ग्रह प्रवेश करें। साथ में ही अगर आप किसी जगह पर अपना घर बनाने जा रहे हैं, तो आप भूलकर भी इस महीने के दिनों में अपने नए घर को बनाने के लिए नींव ना रखें।

नई चीज ना खरीदें

अगर आप गाड़ी या फिर कोई नई वस्तु खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आप 14 अप्रैल के बाद ही इन्हें खरीदें। इसी तरह से आप घर के निर्माण का सामान या शादी की शॉपिंग भी इस महीने के खत्म होने के बाद ही शुरू करें, तो ज्यादा बेहतर होगा।

खरमास महीने के दौरान करें इन कार्य को मिलेगा लाभ

खरमास के महीने के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ होता है और इस महीने के दौरान आने वाली एकादशियों पर उपवास भी रखा जाता। एकादशी का उपवास  भगवान विष्णु के लिए रखा जाता है और इस उपवास के दौरान इनकी पूजा की जाती है। इस महीने के दौरान हर रोज विष्णु भगवान की पूजा करने से अच्छे फल की प्राप्त होती है।

इस तरह से करें भगवान विष्णु की पूजा

भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए आप बस हर रोज सुबह स्नान करने के बाद इनका अभिषेक करें। इनका अभिषेक करने के लिए आप दूध में केसर डालें और फिर उस दूध से इनका अभिषेक करें। इनको चढ़ाने के लिए बनाए गए भोग में आप खीर बनाएं और उसमें तुलसी के पत्ते भी डालें। पूजा करते समय आप 11 बार भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जप भी करें। वहीं इस दौरान पीपल के पेड़ की पूजा करना भी शुभ होता है, क्योंकि इस पेड़ पर भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए आप चाहें तो  इस मास के दौरान रोज पीपल की पूजा कर शुभ लाभ हासिल कर सकते हैं।

कन्या को भोजन करवाएं

खरमास के महीने के दौरान कन्याओं को भोजन करवाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस मास की नवमी तिथि को अगर कन्याओं की पूजा की जाए और उनको भोजन करवाया जाए तो इसका फल आपको मिलता है और व्यापार में आप को लाभ होता है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33