राशिफल

Rashifal 23 मार्च 2019: क्रोधित है शनिदेव, आज इन 6 राशियों के रिश्तों में आ सकती हैं दरार

हम आपको 23 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। आज शनिवार का दिन है और यह शनिदेव का दिन माना जाता हैं। शनि ग्रह भी है और देवता भी, बता दें कि शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव जब किसी राशि पर प्रसन्न हो जाते हैं तो उसकी झोली खुशियों से भर देते हैं। लेकिन जब शनिदेव किसी राशि से नाराज हो जाते हैं तो उनका जीवन कई तरह की परेशानियों से घिर जाता हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा ? तो पढ़ें Rashifal 23 March 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। नौकरी में पदोन्नति पाने की संभावना है। रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। आपके आस-पास के लोग आपके मनोबल को ऊर्जा प्रदान करेंगे। मेहनत का दिन है। जितना हो सके, सकारात्मक रहें। पार्टनर के साथ कही घूमने का प्लान बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। धन की समस्याएं दूर होंगी। इस समय नौकरी पेशा लोगों का वेतन बढ़ने वाला है। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आज बहुत से मामले आपके फेवर में हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। आने वाला समय इन राशि वाले जातकों के लिए खुशियां लेकर आयेगा। मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका पर्स भी खो सकता है ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। मेहमानों की आवाजाही से घर मे उल्लास का माहौल रहेगा। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। शनिदेव की कृपा से अचानक आपको बहुत बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।बहुत दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। ज्यादातर महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। जिससे परिवार में खुशियां आएंगी भाई बहनों के साथ संबंध और अधिक बेहतर बनेंगे और दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। अचानक इनके बिगड़े हुए सारे काम बनने लगेंगे। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। काम ज्यादा होने से भी तनाव बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि को आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। खुशहाल जिंदगी की झलक देखने को मिलेगी। जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आज समय एकदम उचित है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। कारोबार से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होगी और आपको अपना सच्चा प्यार मिलेगा। आपके जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव कर सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। शनिदेव के आशीर्वाद से आपके बिगड़े हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। परिजनों की मदद से आप अपने कारोबार में उम्दा प्रदर्शन कर पाएंगे। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। काम में मन नहीं लगने से परेशान हो सकते हैं। शहर के बाहर यात्रा कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। आप नए कार्यों का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। प्रेम के प्रति घरवालों से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की करते नजर आएंगे। सोचे हुए रोजमर्रा के कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। आलस्य और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। प्यार के मामले में आने वाली सभी रूकावटें दूर होगी।आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आपके प्यार का इजहार बढ़ सकता है। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। खुद पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी-धंधे के लिहाज से दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। जीविकोपार्जन के लिए किए गए उपायों का लाभ लेने का समय है। मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम उठाकर किसी को प्रभावित करने की कोशिश न करें। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिज़ाज पहले से ही ख़राब है। कोई नया काम हाथ में लेने से पहले सोच-विचार कर लें तो आपके लिए बेहतर है।

आपने Rashifal 23 March 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 March 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 March 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इन 3 मंत्रों का जाप करने वाला व्यक्ति होता है हर हाल में सफल, मिलती है सभी परेशानियों से मुक्ति

Back to top button