बॉलीवुड

दिव्यांका त्रिपाठी के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, वायरल हुई बेबी बंप की तस्वीरें

टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी घर घर में इशिता भल्ला के नाम से फेमस हैं। पिछले कई सालों से दिव्यांका त्रिपाठी ‘ये है मोहब्बते’ में इशिता भल्ला का किरदार निभा रही हैं, जिसकी वजह से इनकी पहचान इशिता भल्ला के नाम पर होती है। हर कोई इन्हें इनके रियल नाम से ज्यादा रील नाम से जानता है। घर घर में इशिता भल्ला एक आदर्श बहू और मां के रूप में जानी जाती हैं, लेकिन इस बीच दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सीरियल ‘ये है मोहब्बते’ के अलावा इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी ‘द वॉइस’ को होस्ट करती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया। दरअसल, ‘द वॉइस’ के मंच पर दिव्यांका जो भी ड्रेस पहन रही हैं, उसमें उनका पेट थोड़ा बाहर निकला हुआ नजर आ रहा है और फिर क्या चारो तरफ यही चर्चा है कि दिव्यांका त्रिपाठी बहुत ही जल्द मां बनने वाली हैं और अब इस पर उनके पति विवेक ने भी बड़ा खुलासा किया है।

प्रेगनेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी?

खबरों की माने तो दिव्यांका त्रिपाठी प्रेगनेंट हैं। जी हां, आजकल दिव्यांका की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका पेट थोड़ा बाहर निकला हुआ लग रहा है, जिसके बाद लोग कह रहे हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी प्रेगनेंट हैं। दरअसल, ‘द वॉइस’ के मंच पर दिव्यांका कुछ अलग ही आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है और अब उनके पति ने इस खबर को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है, जिससे हर कोई शॉक्ड हो गया है।

कई बार उड़ चुकी है खबर

दिव्यांका त्रिपाठी की जब से शादी हुई है, तब से लेकर अब तक उनकी प्रेगनेंसी को लेकर कई बार खबरें उड़ चुकी है। ऐसे में अब इस तरह की खबरों पर दिव्यांका त्रिपाठी ध्यान भी नहीं देती हैं और उनका मानना है कि इस तरह की खबरों पर किसी को भी ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि जब प्रेगनेंसी होगी, तो किसी से छिपी हुई नहीं होगी, इसलिए अफवाहों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों ‘द वॉइस’ के मंच पर तहलका मचा रही हैं।

खबर पर आई विवेक को बड़ी हंसी

विवेक से जब दिव्यांका की प्रेगनेंसी को लेकर पूछा गया तो वो हंस दिये, जिसके बाद उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें बनवाना बहुत आसान होता है। इसके लिए कोई तकिया का सहारा ले लेता है, तो कोई फोम का और आप लोगों को लगता है कि वह इंसान प्रेगनेंट हैं। हालांकि, विवेक ने दिव्यांका की प्रेगनेंसी को खारिज नहीं किया और न ही कन्फर्म किया, जिसकी वजह से अभी भी अटकलें तेज़ हैं।

Back to top button