राजनीति

अखिलेश सरकार फिर से हुई फेल, गरीब ने की विधानसभा के आगे आत्मदाह की कोशिश… देखें वीडियो!

अभी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और एक-एक करके उत्तर प्रदेश सरकार की पोल खुलती जा रही है। ये तो सभी लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत ही लचर है। वहाँ पुलिस, लोगों की सुरक्षा ना करके उनके साथ गुंडागर्दी से पेश आती है। उत्तर प्रदेश पुलिस लोगों से पैसे लेने के लिए बदनाम है। अभी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आये है, जो आपको ऊपर से निचे तक झकझोर कर रख देगा।

poor man sucied attempt

सरकार और पुलिस से परेशान होकर किया आत्मदाह का प्रयास:

अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने एक गरीब व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसका बाद उत्तर प्रदेश में हल्ला मच गया। आपको बता दें अपने नाबालिग बेटी के अपहरण हो जाने के बाद एक व्यक्ति ने पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राज्यपाल तक अपनी गुहार लगाई। लेकिन व्यक्ति की बातों का ना ही कानून के रखवालों और ना ही सरकार पर कोई असर हुआ। व्यक्ति इससे परेशान होकर विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने व्यक्ति की आत्मदाह करने से रोक लिया।

5 महीने से लापता है नाबालिग बेटी:

दरअसल बदायूं के रहने वाले राजवीर सिंह यादव की नाबालिग बेटी आज से 5 महीने पहले गायब हो गयी थी। दबंगों ने उनकी बेटी का खुलेआम अपहरण कर लिया था। राजवीर ने मीडिया को रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि आज तो पुलिस ने मुझे रोक लिए लेकिन मैं कल फिर से आत्मदाह की कोशिश करूँगा। जब तक मेरी बेटी मिल नहीं जाती है तब तक मैं यह प्रयास करता रहूँगा। बिना बेटी के मैं जी के भी क्या करूँगा।

उत्तर प्रदेश में दबंगों के हौसले बुलंद:

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में खुलेआम गुंडागर्दी की घटनाएँ आम बात है। प्रदेश के दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि किसी को भी पीट देते हैं और लूट मार, अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस समय उत्तर प्रदेश की हालत बहुत बुरी है। अभी पिछले दिनों सपा के कुछ नेताओं ने एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा था, अब यह घटना। लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा है कि अगर ऐसे ही उत्तर प्रदेश में घटनाएँ होती रही तो आम आदमी कैसे अपना जीवन यापन शांति से कर पायेगा।

वीडियो देखें:

Back to top button