अध्यात्म

रविवार के दिन इन टोटकों को करने से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बुरा समय हो जाएगा दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन जन्मे लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है और सूर्य भगवान को खुश कर ये लोग अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। रविवार के दिन पैदा हुए लोग अगर सूर्य भगवान की पूजा करते हैं, तो उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। रविवार के दिन नीचे बताए गए उपायों को करने से आपको निश्चित तौर पर अपने जीवन में हर वो चीज मिल जाती है जिसे पाने की तमन्ना आपके मन में है। आप बस रविवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों को सच्चे मन से और श्रद्धा के साथ करें।

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार को करें ये उपाए

दें सूर्य भगवान को अर्घ्य

 

सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम उपाए उन्हें अर्घ्य देना का है। सूर्य भगवान को अर्घ्य  देने से उनकी कृपा आप पर बन जाती है और आपकी हर मनोकामान पूरी हो जाती है। आप बस रोज सुबह उठने के बाद स्नान कर सबसे पहले सूर्य को अर्घ्य दें और उनके नाम का जाप करें। हालांकि याद रहे की आप 8 बजे से पहले उन्हें जल अर्पित करें और अर्घ्य  के दौैरान जल चढ़ाने के लिए तांबे के ही लोटे का प्रयोग करें। अर्घ्य देने के साथ साथ आप सूर्य भगवान को कुमकुम और चावल भी जरूर अर्पित करें। कभी भी आप चप्पल पहनकर अर्घ्य ना दें। ऐसा करने से आपको अर्घ्य देने का कोई भी लाभ नहीं मिलेगा और आपकी सारी मेहनत खराब हो जाएगी।

तांबे के सिक्के पानी में प्रवाहित करें

रविवार के दिन तांबे के सिक्के या फिर किसी अन्य धातु के सिक्के बहते पानी में प्रवाहित किए जाएं तो आपके जीवन में आ रही सभी समस्या दूर हो जाती हैं। इसके अलावा इस दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से भी लाभ मिलता है। आप बस सुबह के समय उस नदी या तालाब में जाकर आटे की गोलियां डाल दें जहां पर मछलियां हों।

गेहूं और गुड़ का दान

रविवार के दिन गेहूं और गुड़ का दान करना काफी शुभ होता है और किसी भी गरीब व्यक्ति को इन दोनों चीजों का दान करने से आपको लाभ मिलता है।आप बस इन दोनों चीजों को किसी लाल कपड़े में डालकर इनका दान  सुबह के समय कर दें। आप इन चीजों को मंदिर के बाहर बैठे गरीब लोगों को भी दे सकते हैं। पेट या फिर आंखों की बीमारी से परेशान लोग इस दिन तांबा का दान करें, उनकी ये बीमारी सही हो जाती है।

गुड़ और चावल को प्रवाहित करें

गुड़ और चावल को आप एक लाल कपड़े में एक सामान मात्रा में बांध लें और फिर इन चीजों को कपड़े के सहित ही किसी बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ये टोटका करते समय आप सूर्य भगवान के नाम का जाप जरूर करें और इन चीजों को पानी में प्रवाहित करने के बाद आप पीछे ना मुड़े।

हरिवंश पुराण का पाठ करें

रविवार के दिन हरिवंश पुराण का पाठ करना उत्तम होता है और इस पाठ को करने से किसी भी परेशानी को दूर किया जा सकता है। जिन दंपत्ति को संतान नहीं हैं उनको ये पाठ जरूर करना चाहिए। इसके अलावा इस पाठ को करने से जीवन में सुख-शांति आ जाती हैं।

तांबे को पर्स में रखें

धन की प्राप्ति के लिए आप तांबे को लेकर उसके तो हिस्से कर दें और इन दोनों हिस्सों में से एक हिस्से को अपने तिजोरी या पैसों वाले पर्स में रख लें। जबिक दूसरे हिस्से को बहते पानी में प्रवाहित कर लें। जल में इसे प्रवाहित करते हुए अपने मन की इच्छा मन में ही बोल लें। आप इस उपाय को रविवार के ही दिन करें।

Back to top button