विशेष

प्रियंका की शादी में निक के दोस्तों ने परिणीती के साथ की थी ये हरकत, कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को तीन महीने बीत चुके हैं, दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ नें काफी खुश भी हैं। लेकिन आज शादी के तीन महीनों बाद प्रियंका की बहन परिणीती चोपड़ा नें शादी से जुड़ी एक ऐसी बात बोली है जिसे सुनकर उनके जीजू निक जरूर शॉक्ड हो जाएंगे। बता दें कि हाल ही में परिणीति अक्षय कुमार के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी जहां पर उन सभी ने जमकर मस्ती की।

 

बता दें कि इस शनिवार को कपिल का शो खास तौर से देश के जवानों के लिए था और उनके शो में इस बार सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। अक्षय ने लोगों को इन जवानों के लिए सम्मान देने की बात कहीं। हाल ही में उनकी फिल्म केसरिया रिलीज होने वाली हैं। बता दें कि कपिल शर्मा ने परिणिती से उनकी बहन प्रियंका की शादी के बारे में भी सवाल किया है। कपिल ने पूछा कि,‘अगर शादी में निक के दोस्त उनके साथ फ्लर्ट करते तो क्या होता.?’ इस पर नमस्ते इंग्लैंड की अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा- ‘लाइन तो मारी पर मैंने लाइन ली नहीं।’

बात करें परिणिती चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में उनकी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड रिलीज हुई थी लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमाल दिखा नहीं पाई। बता दें की हाल ही में परीणिती ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक को साइन किया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो परिणीती से पहले इस बायोपिक के लिए श्रृद्धा कपूर का नाम सामनेआ रहा था लेकिन वो बिजी शेड्यूल के चलते समय नहीं निकाल पा रही थीं। जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने परिणीति को फिल्म के लिए साइन कर लिया।

 

बता दें कि शो में परिणीति से उनकी शादी के लिए भी पूछा गया जिसपर उन्होंने हंसते हुए कहा- उसने खुद 36 साल में शादी की है। उसने जैसे बड़ी जल्दी कर ली। मेरे पास अभी 6 साल है। वैसे भी मेरे घर वाले काफी कूल हैं। वे मुझे कभी शादी के लिए फोर्स नहीं करेंगे जबतक की मैं खुद इसके लिए तैयार नहीं हो जाती। मेरी फैमिली में प्रियंका से भी उम्र में बड़ी बहन है जिन्होंने अभी शादी नहीं की है। मेरे 14 कजिन हैं जिनमें से अब तक केवल 2 ही शादीशुदा हैं। और लगभग सभी 30 के आसपास हैं।

बात करें अक्षय कुमार की फिल्म केसरी की तो इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशम अनुराग सिंह ने किया है।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 21 मार्च को रिलीज होगी।

Back to top button