दिलचस्प

स्टेज पर दूल्हे के चेहरा देख दुल्हन ने माँ-बाप के कान में कहा “जरा सगाई वाली तस्वीर तो ले आना

बिहार में एक शादी के दौरान काफी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ है और इस शादी के दौरान मारपीट से लेकर दूल्हा बदल जाने की घटना हुई हैं। बताया जा रहा है कि पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में रहने वाले मोनू नाम के एक लड़की की शादी थी। मोनू अपनी बारात लेकर अपनी दुल्हन निशा के घर गया। बारात का स्वागत निशा के घरवालों ने अच्छे से किया। बारात का स्वागत करने के बाद दूल्हे को वरमाला के लिए स्टेज पर बैठाया गया और कुछ देर बार निशा को स्टेप पर लाया गया। निशा ने जैसे ही दूल्हे को देखा तो उसको कुछ अजीबसा लगा और निशा ने अपने माता पिता को बुलाकर उनके कान में दूल्हे के बदल जाने की बात बोली और कहा कि उसे सगाई की तस्वीर दिखाई जाए। निशा की बात सुनकर उसके पिता सुनील प्रसाद को भी शक हुआ। इसी दौरान निशा और उसके घरवालों के बीच में हो रही ये बात स्टेज पर खड़े लड़के वालों के रिश्तेदारों ने सुन ली और हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके साथ ही इस शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा की शुरू हो गया।

एक दूसरे को पीटा

दुल्हन और दूल्हे के परिवार वालों को एक दूसरे पर गुस्सा आ गया और फिर इन दोनों पक्षों के बीच में बुरी तरह से लड़ाई हो गई। ये लड़ाई इतनी बड़ी थी कि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस लड़ाई को बढ़ता देख तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया गया और पुलिस ने शादी में आकर इस लड़ाई को रोका। लड़ाई खत्म होने के बाद बारात वापस से बिना दुल्हन लिए अपने गांव चले गई। लेकिन इन दोनों पक्षों के बीच मामला ठंडा नहीं हुआ और इन्होंने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

क्या है लड़के वालों का पक्ष

लड़के वालों का आरोप है कि शादी ना करने को लेकर उनपर ये झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने दूल्हे को नहीं बदला है लड़की वाले चाहें तो सगाई की तस्वीर को देख सकते हैं। लड़के वालों के मुताबिक सगाई के समय लड़की के घर वालों को लड़का पसंद था मगर शादी के समय इन्हें लड़का पसंद नहीं आया। अगर बाराती नशे में थे तो पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार क्यों नहीं किया। हम पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं और शादी क्यों तोड़ी गई है ये लड़की वालों को ही पता है।

क्या है लड़की वालों का कहना

लड़की वालों ने दूल्हे के घर वालों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है और कहा है कि पहले इन्होंने दूल्हा बदल दिया और फिर बारात में आए लोगों ने शराब के नशे में बदतमीजी की। दुल्हन के अनुसार जिस तरह से बारात में लाए लोगों ने बर्ताव किया है उसको देखने के बाद वो इस घर में शादी नहीं करेंगे। पहले इन लोगों ने लड़के को बदल दिया और फिर शादी मेरे माता पिता से  गलत बर्ताव किया। इस पूरी शादी में हैरान करने वाली बात ये है कि ये रिश्ता दूल्हे की ममेरी बहन ने करवाया था जो कि दुल्हन की सगी भाभी है।

Back to top button