बॉलीवुड

तैमूर की देखभाल के लिए उनकी नैनी को हर महीने मिलती है इतनी फीस, करीना ने किया खुलासा

न्यूज़ट्रेंड एंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की एंट्री ने धूम मचा रखी है। सारा अली खान, जाह्नवी कपूर की एंट्री ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया है। इनके बाद अब जल्द ही अनन्या भी फिल्मों स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आने वाली हैं। अब बात जब स्टार किड्स की कर रहे हैं तो ऐसे में सैफ और करीना के बेटे तैमूर को भला कैसे भूल सकते हैं। भले ही तैमूर अभी उम्र में कम हों लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी क्या है वो देखते ही बनती है।

तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं, या कोई नया स्टाइल कैरी करते हैं तो उनकी फोटोस सोशल मीडिया में जरूर वायरल होती हैं। उनकी क्यूट अदाओं की वजह से वो हमेशा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। आपने गौर किया होगा कि तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं वो उनके साथ हमेशा उनकी नैनी होती हैं। तैमूर को नैनी हर जगह उनके साथ दिखाई देती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तैमूर का ख्याल रखने के लिए उनकी नैनी कितनी फीस लेती हैं। मीडिया में कई बार इस तरह की खबरें सुनने को मिल चुकी हैं कि नैनी तैमूर अली खान की देखभाल करने के लिए अच्छी-खासी फीस वसूल करती हैं। अब करीना ने भी तैमूर की नैनी की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

हाल ही में करीना कपूर अरबाज खान के चैट शो में पहुंची थी। इस चैट शो में करीना ने कई सवालों के जवाब दिए थे। उसी वक्त करीना से तैमूर की नैनी को दी जाने वाली सैलरी के लिए भी सवाल पूछा गया था। इस पर करीना ने कहा कि-  “सबसे जरूरी है आपके बच्चे का खुश रहना। अगर बच्चा सुरक्षित हाथों में है, वह खुश है तो ये बात मायने नहीं रखती है कि आप कितनी सैलरी देते हैं।” लेकिन करीना ने इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया है ना हीं नैनी की सैलरी का खुलासा किया।

बता दें कि करीना कपूर ने इस शो में उन लोगों को जवाब दिया जिन्होंने उन्हें सोशल मीडिया में ट्रोल किया था और आंटी कहा था। करीना ने उन सभी को जवाब दिया था। बता दें कि करीना को सोशल मीडिया पर ‘खराब मां’ के नाम से भी ट्रोल किया गया था। लेकिन इन सभी का करीना ने उन सबको करारा जवाब दिया था।

वहीं मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो करीना और सैफ तैमूर की नैनी को 1.50 लाख रुपए से ज्यादा की फीस देती हैं। हालांकि इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो तैमूर की देखभाल के लिए इतने ही पैसे नैनी को दिए जाते हैं। बात करें करीना के वक्र फ्रंट की तो करीना जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं। बता दे की अक्षय और करीना काफी सालो बाद एक साथ नज़र आने वाले है।

Back to top button