बॉलीवुड

एक्स गर्लफ्रेंड से चैट करते हुए निक को प्रियंका ने रंगे हाथों पकड़ा, बोलीं ‘Hubby, ये सही…’

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर में निक जोनस से शादी की, जिसके बाद से लेकर अभी तक वे चर्चा में हैं। प्रियंका और निक जोनस किसी न किसी वजह से खबरों में छाए रहते हैं। इसी कड़ी में अब प्रियंका और निक एक नयी चीज़ की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल में हैं और ऐसे में उन्हें निक को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ चैट करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद प्रियंका का रिएक्शन देखने लायक है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका चोपड़ा अपने कामकाज निपटा कर ससुराल यूएस पहुंची तो उन्होंने वहां निक को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ चैट करते हुए पकड़ लिया, ऐसे में प्रियंका ने निक को खूब सुनाया। अब ये तो होना ही था, भला कोई भी लड़की अपने पति को उसके एक्स से बात करते हुए भला कैसे बर्दाश्त कर सकती है और यही वजह है कि प्रियंका के अंदर भी पत्नी का अवतार जाग्रत हो गया और उन्होंने निक को सुना दिया। याद दिला दें कि प्रियंका और निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में शादी की थी।

निक की एक्स गर्लफ्रेंड ने भेजी तस्वीर

हाल ही में निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड माइली साइरस ने इंस्टाग्राम पर निक को एक तस्वीर भेजी, जिसके बाद निक जोनस ने भी उनके साथ बातचीत करना शुरू कर दिया और यह सब देखकर प्रियंका चोपड़ा आग बबूला हो गई। दरअसल, इस फोटो में माइली के साथ उनकी छोटी बहन भी और इस फोटो का रिप्लाई देते हुए निक ने हॉट लिख दिया था, जिसके बाद माइली ने इसे अपनी टाइमलाइन पर शेयर करते हुए लिखा कि जब आपके एक्स को पता हो कि ये पुरानी फोटो हॉट है।

प्रियंका ने निक को दिया जवाब

जब प्रियंका ने देखा कि उनके पति यानि निक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बातचीत कर रहे हैं, तो लगे हाथ प्रियंका ने भी कमेंट्स कर दिया कि हाहाहा….हबी सही कहा ये फोटो बहुत हॉट है। प्रियंका इस तरह से जवाब देंगी, यह किसी को उम्मीद नहीं थी, लेकिन प्रियंका ने यह साबित किया कि वे एक अच्छी पत्नी हैं। बता दें कि प्रियंका और निक की एक्स गर्लफ्रेंड माइली बहुत ही अच्छे दोस्त हैं, ऐसे में दोनों की दोस्ती में शादी के बाद भी बिल्कुल दरार नहीं आई है।

प्रियंका और निक जोनस के बीच है स्पेशल तालमेल

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को लंबे समय तक डेट नहीं किया, बल्कि कुछ ही महीने बाद उनसे शादी भी कर ली। दरअसल, प्रियंका और निक जोनस ने एक दूसरे को समझने के लिए बहुत कम समय लिया, लेकिन अब दोनों के बीच काफी स्पेशल तालमेल देखने को मिलता है और दोनों के बीच प्यार भी है। प्यार में दोनों इस तरह से खो जाते हैं कि उन्हें सार्वजनिक प्लेस का भी अता पता नहीं रहता है।

Back to top button