बॉलीवुड

निक जोनास घर ले आए नया मेहमान, प्रियंका चोपड़ा ने नाम रखा- एक्सट्रा चोपड़ा जोनास…

प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर काफी चर्चा में थीं। उनके हल्के से निकले पेट को बेबी बंप बता दिया गया था। हालांकि इन्हीं खबरों के बीच अब प्रियंका के घर नया मेहमान आया है जिसे देखकर प्रिंयका की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं।हाल ही में प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की रोका सेरेमनी में आई थीं औऱ अपने भाई-भाभी के साथ अच्छे पल भी बिताए। इसके बाद आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में प्रियंका अपने चोपड़ा परिवार के साथ नजर आई थीं।अब प्रियंका एक बार फिर अमेरिका लौट चुकी हैं औऱ वहीं उनके घर आया है नया मेहमान।

जोनास परिवार में नया मेहमान

प्रियंका जैसे ही  अमेरिका पहुंची उनके पति निक जोनास ने उन्हें एक बहुत ब़ड़ा सरप्राइज दे दिया  जिसे देखकर प्रियंका खुशी से फूले नहीं समाई।दरअसल अमेरिका में प्रियंका के पति निक जोनास ने काले रंग की खूबसूरत मर्सडीज कार गिफ्ट की थी। बता दें कि निक ने Mercedes-Maybach अपनी पत्नी प्रियंका को गिफ्ट की है। इसकी कीमत भारत में 10.50 करोड़ हैं। प्रियंका ने अपनी कार की तस्वीर भी पोस्ट की है। इस पोस्ट मं प्रियंका का पेट डॉग भी नजर आ रहा है। साथ ही निक जोनास उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं। अपने इसी नन्हे मेहमान को प्रिंयका ने एक्सट्रा चोपड़ा जोनास रखा है।

 

View this post on Instagram

 

When the hubby goes number one.. the wifey gets a @maybach !! Introducing.. Extra Chopra Jonas.. haha .. I love you baby!! Yaaay! Best husband ever.. @nickjonas ?❤️?

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका ने ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब आपका पति नंबर 1 पर आए तो वाइफी यानी पत्नी को कार मिलती है। आपका परिचय कराते है एक्सट्रा चोपड़ा जोनास से … हा..हा हा। आई लव यू। बेस्ट हसबैंड एवर। प्रियंका अपने पति से ऐसा सरप्राइज पाकर बहुत ही खुश हैं। उन्होंने अपनी कार को ही चोपड़ा जोनास बता दिया है।

सकर बना नंबर वन सॉन्ग

बता दें कि पिछले दिनों निक जोनास का नया एलबम सकर लॉन्च हुआ था। इसमें एक बार फिर जोनास ब्रदर्स का जलवा देखने को मिला था। साथ ही इस गाने मे प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर, औऱ डेनियल जोनास भी हैं जो अपने अपने पार्टनर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उनका ये गाना इतना पसंद किया गया है कि इनका म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ट हॉट 100 में नंबर 1 पर आ गया है। इसके चलते प्रियंका भी बेहद खुश हैं।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से प्रियंका के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं। दरअसल कुछ समय पहले ही प्रियंका ने कहा था कि वो और निक दोनों ही बच्चों को पसंद करते हैं और इस बारे में सोचेंगे । इसके बाद से लोगों ने कयास लगाने शुरु कर दिया की शायद प्रियंका मां बनने वाली हैं। एक फंक्शन में प्रियंका की टाइट ड्रेस देखकर लोगों ने इसी बेबी बंप तक बता दिया। हालांकि इन सारी खबरों का प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी खंडन कर दिया है औऱ इसे महज अफवाह बताया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजक्ट्स में बिजी हैं। उनकी फिल्म इजंट इट रोमांटिक को रिलीज हुए भी समय हो गया है। भारत में वो संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरा मंडी में नजर आ सकती है। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म औऱ मां बनने की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल तो प्रियंका अपनी एक्सट्रा चोपड़ा जोनास से ही खुश हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button