दिलचस्प

Holi Special: राशि के अनुसार कपड़े पहन कर खेलेंगे रंग, तो घर में खुशियां लेकर आएगी होली

होली का त्यौहार सुख, समृद्धि, सौहार्द और भाईचारे के रुप में जाना जाता है। इस दिन हर कोई  गिले शिकवे भूलकर गले लगता है। यह पर्व बड़े ही धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है। होली के त्यौहार को रंगो का पर्व भी कहा जाता है, जिसमें फिजाओं में प्रेम मिठास घुलता है। जी हां, होली के दिन हर तरफ प्यार ही प्यार नजर आता है और हर कोई मस्ती के मूड में होता है, ऐसे में अगर आप अपनी खुशियों को और बढ़ाना चाहते हैं, तो होली के दिन राशि अनुसार कपड़े पहन कर ही होली खेंले। दरअसल, ज्योतिष के मुताबिक, होली के दिन राशि अनुसार कपड़े पहन कर रंग खेलने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को होली के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। दरअसल, मेष राशि का स्वामी मंगल होता है, ऐसे में लाल रंग के कपड़े पहन कर आप होली खेलेंगे तो आपके परिवार में शांति का माहौल होगा और आपको पूरे साल किसी भी विवाद से नहीं जूझना पड़ेगा और आपके घर में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का स्वामी शुक्र हैं, ऐसे में इन लोगों को होली के दिन सफेद रंगे के कपड़े पहनने चाहिए। यदि आप सफेद रंग के कपड़े पहनकर खेलेंगे तो आपके घर में खुशियों का वास होगा। और वैसे भी सफेद रंग तो शांति का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में इस दिन आप सफेद रंग के कपड़े ज़रूर पहने।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का स्वामी बुध होने की वजह से होली के दिन इन्हें हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए। यदि इस राशि के जातक हरे रंग के कपड़े पहनकर होली खोलेंगे तो आपके रिश्ते में मिठास आएगी और समाज में आपका मान भी बढ़ेगा। साथ ही में प्रेम के रिश्ते में सुधार आएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का स्वामी चंद्र हैं, इसलिए इस राशि के लोगों को सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलना चाहिए। ऐसा करने से इनके घर में शांति रहेगी और किसी भी तरह से कोई परेशानी सामने नहीं आएगी और आपका पूरा का पूरा साल एकदम खुशहाल बितेगा। साथ ही आपके रिश्ते भी सुधरेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का स्वामी सूर्य हैं, ऐसे में इन्हें पीले रंग के कपड़े पहनकर होली खेलना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें नारंगी कलर से होली खेलना चाहिए। ऐसा करने से इनका समाज में मान बढ़ेगा और इनके सभी रुके हुए काम झट से पूरा हो जाएंगे। इसलिए सिंह राशि के जातक होली के दिन पीले रंग के कपड़े ज़रूर पहनें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का स्वामी बुध हैं, ऐसे में इन्हें होली के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, ताकि इनके घर में खुशियां आएं। साथ ही बता दें कि अगर आप लाल और पीले रंग से होली खेलेंगे तो आपको ज्यादा लाभ मिलेगा और सारी परेशानियों से छुटकारा भी मिल जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्र होता है, ऐसे में इन्हें होली के दिन हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। बता दें कि तुला राशि के लोगों को हल्के गुलाबी या सफेद रंग के कपड़े पहनकर होली खेलना चाहिए, इससे आपके घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वामी शनि हैं, ऐसे में इन्हें होली के दिन केसरिया या पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। केसरिया या पीले रंग के कपड़े पहनने से आपके घर में शांति रहेगी और आपकी काफी तरक्की होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का स्वामी गुरू हैं। ऐसे में इन्हें होली के दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। ऐसा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आपकी सारी मुश्किलें दूर होती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का स्वामी शनि होता है। इसलिए इन्हें काले या नीले रंग के कपड़े पहनकर ही होली खेलना चाहिए। साथ ही होली के रंग में इन्हें नीले रंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे इनके जीवन में सब मंगल ही मंगल होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का स्वामी भी शनि हैं, ऐसे में इन्हें नीले या काले रंग के कपड़े पहनकर ही होली खेलना चाहिए। साथ ही इन्हें भी नीले रंग से दूसरे को रंगना चाहिए। यदि आप काले या नीले रंग के कपड़े पहननेंगे तो आपको भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का स्वामी गुरू हैं, ऐसे में इन्हें होली के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए और इसी रंग से होली खेलना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

Back to top button