अध्यात्म

सुख, शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो होली के दिन करें ये 10 अचूक उपाय और टोटके

देश भर में होली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। होली के दिन हर कोई खूब मस्ती करता है। हिंदू धर्म में इस त्यौहार का बहुत महत्व है। होली के दिन न सिर्फ आप खूब मस्ती ही कर सकते हैं, बल्कि इस दिन अगर आप चाहे तो खुद को धनवान भी बना सकते हैं। जी हां, प्राचीनकाल से होली के टोटके की प्रथा चली आ रही है और लोग इसे खूब करते हैं। होली के टोटके से न सिर्फ आप अपने घर का वातावरण शांत रख सकते हैं, बल्कि घर में आने वाली सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

होली के दिन अगर आप मस्ती में ही व्यस्त रहते हैं, तो थोड़ा सा समय निकाल कर आप कुछ टोटके कर सकते हैं। होली के टोटके से लोगों की बंद किस्मत का भी दरवाजा खुल जाता है। इतना ही नहीं, होली के टोटके से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। दरअसल, होली का दिन बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन जो भी भगवान से मांगो वह मिल जाता है, ऐसे में हम आपको होली के टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप तमाम परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

होली के टोटके : आसान और कारगर

याद दिला दें कि इस बार होली 21 मार्च को है और होलिका दहन 20 मार्च को है। तो चलिए अब हम आपको होली के टोटके बताएंगे, जिनकी चर्चा नीचे है –

1. होली पर किसी गरीब को भोजन ज़रूर कराएं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

2. घर की सुख शांति और समृद्धि के लिए घर के हर सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा सूखे नारियल की आहूति होलिका दहन में देनी चाहिए।

3. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें, इससे घर में किसी भी प्रकार की कोई बुरी शक्तिवास नहीं कर सकती है और परिवार को किसी की नजर नहीं लग सकती है।

4. अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें, इसके बाद उसे पीछे मुड़कर नहीं देखें।

5. अगर आपको धन हानि से बचना है, तो होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं और दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। बता दें कि जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें, इससे धन हानि से बचा जा सकता है।

6. घर में आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें।

7. अगर आपकी व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो, तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें, इससे सफलता ज़रूर मिलेगी।

8. गरीबी दूर करने के लिए 9 नींबूओं की माला बनाएं और भैरव महाराज को चढ़ाएं।

9. उड़द की दाल के दही बड़े और जलेबी बनाएं और 7 सफाई कर्मियों को बाटें।

10. हमेशा फिट रहने के लिए होलिका दहन के समय जो अंगार जलती है, उसमें पापड़ सेंककर खाएं।

Back to top button