समाचार

लोकसभा चुनाव 2019: जानें किस राज्य में किस दिन होंगी वोटिंग

लोकसभा के चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई हैं और इस साल मई और अप्रैल महीने में ये चुनाव पूरे देश में करवाए जाएंगे। लोकसभा चुनाव की तारीख के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जानकारी दी और बताया कि ये चुनाव सात चरणों में होंगे। इन चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा और इस दौरान 91 लोकसभा की सीटों पर मतदान डालें जाएंगे। दूसरा चरण 18 अप्रैल को होगा और इस दौरान भी 91 लोकसभा की सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 115 लोकसभा की सीटों पर वोट डाले जाएंगे और इस चरण की वोटिंग 23 अप्रैल के दिन होगी। चौथे चरण की वोंटिंग 29 अप्रैल को की जानी है और इस चरण में लोकसभा की  71 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। पांचवां चरण के चुनाव 6 मई को  51 लोकसभा की सीटों पर होंगे। छठे चरण में 59 लोकसभा की सीटों पर मतदान होंगे जो कि 12 मई को होने वाले हैं और आखिरी यानी सातवें चरण के चुनाव 19 मई को 59 सीटों पर होंगे।

जानें किन राज्यों में कब होंगे मतदान :

पहला चरण में किन राज्यों में होंगे चुनाव -11 अप्रैल

आंध्र प्रदेश -25 लोकसभा सीटों पर,  अरुणाचल- 2 लोकसभा सीटें पर,  असम-  5  लोकसभा सीटों पर,  बिहार -4  लोकसभा सीटों पर,  छत्तीसगढ़- 1  लोकसभा सीट पर,  जम्मू-कश्मीर-  2 लोकसभा की सीटों पर,  महाराष्ट्र – 1 लोकसभा सीट,  मेघालय-  1 लोकसभा सीट , मिजोरम-  1 लोकसभा सीट,  ओडिशा – 4 लोकसभा सीटें,  सिक्किम -1 लोकसभा सीट,  तेलंगाना -17 लोकसभा सीट,  त्रिपुरा- 1 लोकसभा सीट,  उत्तर प्रदेश-  8 लोकसभा सीटें,  उत्तराखंड- 5  लोकसभा सीटें , पश्चिम बंगाल – 2 लोकसभा सीटें,  अंडमान निकोबार- 1 लोकसभा सीट, लक्षद्वीप- 1 लोकसभा सीट ।

दूसरे चरण में किन राज्यों में होंगे चुनाव-  18 अप्रैल

असम 5  लोकसभा सीट, बिहार 5 लोकसभा सीट, छत्तीसगढ़ 3 लोकसभा सीट, जम्मू-कश्मीर-2 लोकसभा सीट, कर्नाटक 14 लोकसभा सीट, महाराष्ट्र 10 लोकसभा सीट, मणिपुर 1 लोकसभा सीट, ओडिशा 5 लोकसभा सीट, तमिलनाडु 39 लोकसभा सीट, त्रिपुरा 1 लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश-8 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल 3 लोकसभा सीट, पुद्दुचेरी 1 लोकसभा सीट।

तीसरे चरण में किन राज्यों में होंगे चुनाव-  23 अप्रैल

असम 4 लोकसभा सीट, बिहार 5 लोकसभा सीट, छत्तीसगढ़ 7 लोकसभा सीट, गुजरात 26 लोकसभा सीट, गोवा 2 लोकसभा सीट, जम्मू-कश्मीर-1 लोकसभा सीट, कर्नाटक-14 लोकसभा सीट, केरल 20 लोकसभा सीट, महाराष्ट्र 14 लोकसभा सीट, ओडिशा 6 लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश 10 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल 5 लोकसभा सीट, दादर नागर हवेली 1 लोकसभा सीट, दमन दीव 1 लोकसभा सीट ।

चौथे चरण में किन राज्यों में होंगे चुनाव-  29 अप्रैल

बिहार 5 लोकसभा सीट, जम्मू-कश्मीर 1 लोकसभा सीट,  झारखंड 3 लोकसभा सीट, मध्यप्रदेश 6 लोकसभा सीट, महाराष्ट्र 17 लोकसभा सीट, ओडिशा 6 लोकसभा सीट, राजस्थान 13 लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश 13 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल 8 लोकसभा सीट ।

पांचवें चरण में किन राज्यों में होंगे चुनाव-  6 मई

बिहार 5 लोकसभा सीट, जम्मू कश्मीर 2 लोकसभा सीट, झारखंड 4 लोकसभा सीट, मध्यप्रदेश 7 लोकसभा सीट, राजस्थान 12 लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश 14 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल 7 लोकसभा सीट।

छठें चरण में किन राज्यों में होंगे चुनाव-  12 मई

बिहार 8 लोकसभा सीट, हरियाणा 10 लोकसभा सीट, झारखंड 4 लोकसभा सीट, मध्यप्रदेश 8 लोकसभा सीट, उत्तर प्रदेश 14 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल 8 लोकसभा सीट, दिल्ली 7 लोकसभा सीट।

सातवें चरण में किन राज्यों में होंगे चुनाव-  19 मई

बिहार 8 लोकसभा सीट, झारखंड 3 लोकसभा सीट,  मध्यप्रदेश 8 लोकसभा सीट,  पंजाब 13 लोकसभा सीट, चंडीगढ़ 1 लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल 9 लोकसभा सीट, हिमाचल 4 लोकसभा सीट।

कब आएंगे नतीजें

लोकसभा की 543 सीटों पर होने वाले चुनाव 19 मई को खत्म हो जाएंगे और इन चुनावों का नतीजा 23 मई को आ जाएगा. लोकसभा की सीटों पर चुनाव सही से हो सकें इसके लिए हर मतदान केंद्र पर खास इंतजाम किए जाएंगे। इस बार ईवीएम  मशीन पर उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह के संग उनकी तस्वीर भी लगाई जाएगी।

Back to top button