बॉलीवुड

सलमान की फिल्म को छोड़ना प्रियंका चोपड़ा को पड़ सकता है महंगा,इस फिल्म से कट सकता हैं उनका पत्ता

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में सलमान खान की क्या पहुंच है इस बात से हर कोई वाकिफ है। सलमान खान बॉलीवुड के उन लोगों में हैं जिन्होंने ना जाने कितने लोगों को बॉलीवुड में एंट्री दिलवाई और कितनों की किस्मत बदल कर रख दी। सलमान खान का हाथ जिसके सर पर होता है वो बॉलीवुड में चमक जाता हैं। ना जानें बॉलीवुड में कितने ऐसे ऐक्ट्रेसेस हैं जिनकी बॉलीवुड में एंट्री सलमान खान ने करवाई है और आज वो अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। और इस बात से भी हर कोई वाकिफ है कि इस इंडस्ट्री में जो कोई सलमान खान से पंगा लेता है उसका करियर भी खासा ऊपर नहीं उठ पाता है और ऐसी ही एक गलती कर दी है प्रियंका चोपड़ा ने, तो चलिए आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

 

बता दें कि सलमान खान के काफी लंबे समय बाद संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। संजय और सलमान एक साथ 12 साल बाद काम करते नजर आएंगे। इसके पहले सलमान ने भंसाली के साथ फिल्म सांवरिया में काम किया था जिसमें उन्होंने एक कैमियो रोल अदा किया था। खबरों की मानें तो सलमान खान सितंबर तक अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग पूरी कर लेगें जिसके बाद वो अपनी संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए काम शुरू कर देंगे।

सलमान खान और संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की पूरी तैयारियां हो गई हैं। सलमान खान का नाम तो इस फिल्म के लिए फाइनल हैं लेकिन अब तलाश की जा रही हैं कि उनके साथ इस फिल्म में कौन सी हिरोइन होंगी। खबरों की मानें तो पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था लेकिन भारत फिल्म को मना करने के बाद सलमान खान प्रियंका के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते हैं।

बता दें कि सलमान खान की फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा उनके साथ काम करने वाली थी लेकिन अपनी शादी के चलते उन्होंने आखिरी समय में फिल्म करने से मना कर दिया था, जिसके बाद से सलमान खान प्रियंका चोपड़ा से नाराज चल रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म ‘भारत’ के निर्माताओं को बताया था कि वो साल 2018 के अंत में शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं, जिस कारण वो ‘भारत’ का हिस्सा नहीं बन सकती हैं। जिसके बाद निर्माताओं ने आनन-फानन में कटरीना कैफ को ‘भारत’ के लिए साइन किया और शूटिंग शुरू की थी।

वैसे आपको बता दें कि कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ पर गई थीं, तब वहां पर दोनों ने कई तरह के खुलासे किए थे, तब प्रियंका ने इस बात का भी जिक्र किया था कि वो विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म को लेकर चर्चा कर रही हैं। लेकिन अभी तक किसी के भी साथ कुछ फाइनल नहीं हो पाया है।

अब देखना होगा कि सलमान खान, प्रियंका के साथ फिल्म के लिए राजी होते हैं कि नहीं। या फिर सलमान की फिल्म को मना करने का खामियाजा प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म को खोकर उठाना होगा।

Back to top button