Bollywood

बॉलीवुड में गुपचुप रहे ये अफेयर्स, क्या आप जानते हैं रणवीर सिंह ने किया था अहाना देओल को डेट?

बॉलीवुड स्टार्स अपने काम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. लेकिन कुछ लोगों के अफेयर मीडिया के सामने आ जाते हैं और किसी के अफेयर की कानोंकान खबर नहीं होती. आज के इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे अफेयर्स के बारे में बताएंगे जिसके बारे में शायद ही आपको जानकारी होगी. इनके अफेयर हुए और खत्म भी हो गये लेकिन किसी को पता भी नहीं चला. कौन से हैं वो सितारे, आईये जानते हैं.

दीपानिता शर्मा और अभिषेक बच्चन

सुमित जोशी की बुक ‘अफेयर्स ऑफ़ बॉलीवुड स्टार्स रिवील्ड’ में इस बात का जिक्र है कि अभिषेक बच्चन से दीपानिता की दोस्ती सोनाली बेंद्रे ने कराई थी. सोनाली दीपानिता की क्लोज फ्रेंड थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 महीने तक तक दीपानिता और अभिषेक का रिश्ता चला और बाद में खबरें उड़ी की ऐश्वर्या की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया. हालांकि, अभिषेक ने कभी भी मीडिया के सामने दीपानिता के साथ अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली.

रणवीर सिंह और अहाना देओल

अहाना देओल हेमा मालिनी की छोटी बेटी हैं. बहुत कम लोगो को जानकारी होगी कि रणवीर सिंह ने अपने कॉलेज टाइम में अहाना देओल को डेट किया है. उस समय रणवीर भी फिल्मों में नहीं आये थे और अहाना भी फिल्मों से दूर हैं इसलिए इनके अफेयर की जानकारी किसी को नहीं है. हालांकि, इनका रिश्ता काफी टाइम पहले ही टूट गया. रणवीर ने हाल ही में दीपिका पादुकोण से शादी की और अहाना बिजनेसमैन वैभव वोरा से शादी करके सेटल हैं.

रणबीर कपूर और अवंतिका मलिक

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अवंतिका मलिक से शादी की है. एक टाइम में अवंतिका बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं. सीरियल ‘जस्ट मोहब्बत’ में काम करने के दौरान रणबीर की मुलाकात अवंतिका से सेट पर हुई थी. वह उनके साथ समय बिताते थे और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया. लेकिन कुछ टाइम तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और अवंतिका की शादी इमरान खान से हो गयी.

शाहिद कपूर और बिपाशा बासु

साल 2011 में शाहिद कपूर और बिपाशा बासु के अफेयर की खबरें उड़ी थी. दोनों साथ घूमते-फिरते भी देखे जाते थे. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा टाइम तक नहीं चल पाया. कुछ महीनों बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. खबरें आयीं कि शाहिद इस रिश्ते के लिए ज्यादा गंभीर नहीं थे जिस वजह से बिपाशा ने उनसे ब्रेकअप कर लिया. फ़िलहाल बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से और शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की है.

आमिर खान और पूजा भट्ट

फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ की शूटिंग के दौरान आमिर खान और पूजा भट्ट के बीच नजदीकियां बढ़ी थी. हालांकि, उस समय आमिर खान शादीशुदा थे. कुछ टाइम तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच खटास आ गयी. एक इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट ने कहा था कि आमिर खान के साथ उनका रिश्ता प्यार और नफरत वाला है.

प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट

असीम मर्चेंट और प्रियंका चोपड़ा ने भी कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट किया था. वसीम को हम फिल्म ‘वांटेड’ में देख चुके हैं. असीम लाइमलाइट में तब आये जब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के जीवन पर फिल्म बनाने की सोची थी. बता दें, मिस इडिया बनने से पहले प्रियंका असीम को डेट कर रही थीं. लेकिन साल 2000 में दोनों का रिश्ता टूट गया. हाल ही में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है.

पढ़ें रील लाइफ में कपल बनने वाले ये कपल असल जिंदगी में निभाते हैं ये रिश्ता

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 pascol4d slot gacor slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 4d babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto togel toto togel toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor