बॉलीवुड

बच्चों के लिए कुछ ऐसा प्लान कर रहे हैं रणवीर सिंह, दीपिका भी हो सकती हैं हैरान

रणवीर सिंह के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी पिछली कई फिल्में लगातार हिट गईं हैं और गली ब्वॉय से एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है की इस वक्त के असली सुपरस्टार तो वहीं हैं। हालांकि इन फिल्मों से भी ज्यादा रणवीर अपने आपको इसलिए लकी मानते हैं क्योंकि उन्होंने अपने प्यार दीपिका से शादी की। रणवीर इतने खुले दिल है कि वो अपनी बातें किसी से नहीं छिपाते हैं औऱ दिल की सारी बातें बता देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लानिंग और शादी के बाद बच्चों के साथ कैसे जीवन बिताएंगे उस पर बात की है।

रिटायरिंग के बाद ये है रणवीर का प्लान

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब वो अपने काम से रिटायर हो जाएंगे तो वो चाहते हैं कि वो गोवा चले जाएंगे। वहां पर एक सी फेसिंग का विला हो औऱ वहां पर वो सुकून से जिंदगी बिताएंगे। वह हर रोज उठेंगे और सुबह योग करेंगे। इतना ही नहीं उनकी इच्छा है कि वहां उन्हें अपने बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिला। उनके बच्चे हमेशा उनसे घिरे रहें।

रणवीर ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनके सी फेसिंग विला में स्वीमिंग पूल भी हो। साथ ही विला में ही रहते हुए खाना पकाएं चाहते हैं। पेटिंग करना चाहते हैं और साथ ही फिल्में देखना और योग करना चाहते हैं। रणवीर चाहे कितने भी बड़े स्टार क्यों ना हों, लेकिन उनकी दिली ख्वाहिश किसी आम शख्स जैसी है जिसके पास पैसा तो है, लेकिन तामझाम से दूर वो अपनी जिंदगी चैन से बिताना चाहता है। हालांकि उनकी इस ख्वाहिश है के बारे में दीपिका जानती भी हैं या नहीं औऱ जानती हैं तो क्या सोचती हैं वो तो शांति गर्ल ही बता सकते हैं।

दीपिका से ही बच्चे चाहते थे रणवीर

रणवीर ने शादी के बाद ही कहा था कि जब उन्होंने दीपिका को पहली बार देखा था उनके 6 महीने के रिलेशनशिप में वो समझ गए थे कि उनके बच्चों की मां दीपिका ही बनेगीं। उनकी बात से लोगों को ये भी लगने लगा था कि शायद दीपिका प्रेग्नेंट हैं, लेकिन दीपिका ने इस सारी अफवाहों को झूठा करार दिया है। दीपिका और रणवीर दोनों ही अपने करियर पर ध्य़ान दे रहे हैं और अच्छा वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में लगता है कि दीपिका से भी कहीं ज्यादा रणवीर अपने बच्चों का वेट कर रहे हैं। वो अपनी शादी को लेकर भी बहुत उत्साहित थे।

6 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दीपिका औऱ रणवीर ने 2018 में शादी कर ली। शादी के बाद से दीपिका की फिलहाल कोई फिल्म नहीं आई है, लेकिन रणवीर दो फिल्में कर चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट रही। रणवीर ने कहा कि आज वो जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचने में उन्हें वक्त लगा, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से जगह बनाई। रणवीर ने कहा कि उन्होंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए ऐसा संघर्ष कभी नहीं किया था। रणवीर बताते हैं कि मेरे परिवार ने मुश्किल के दौर देखे हैं। हर परिवार में उतार चढ़ाव होता है। नए लड़कों के लिए फिल्में मिलना मुश्किल होता था, उस वक्त के समय में मैंने काम करके अपना ये मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ें

Back to top button