स्वास्थ्य

ये लक्षण करते हैं प्रेगनेंट होने की और इशारा

जो महिलाएं प्रेगनेंट होती हैं उनके शरीर में कई ऐसा बदलाव होने लगते हैं जो उनके प्रेगनेंट होने की हिंट दे देते हैं। इन लक्षणों और बदलावों की मदद से आप बिना प्रेगनेंसी टेस्ट करवाए ये पता लगा सकती हैं कि आप प्रेगनेंट हैं कि नहीं। मासिक चक्र के सही से नहीं आने पर ही कई बार महिलाओं को उनके प्रेगनेंट होने के बारे में पता चलता है। लेकिन आप मासिक धर्म ना आने से पहले ही अपनी प्रेगनेंट के बारे में पता कर सकती हैं। दरअसल महिलाएं जैसे ही प्रेगनेंट होती हैं उनके शरीर में तभी से बदलाव आने लगते हैं, जो कि साफ तौर पर प्रेंगनेट होने की औैर ही इशारा करते हैं।

ये लक्षण करते हैं प्रेगनेंट होने की और इशारा

ब्रेस्ट में बदलाव

गर्भ धारण करने के कुछ समय बाद ही ब्रेस्ट में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं और गर्भ धारण करने के दूसरे हफ्ते में ही इनमें सूजन और सख्तपन महसूस होने लगता है। शरीर में हार्मोनल बदलाव गर्भ धारण करने के दौरान शुरू हो जाते हैं और इसकी वजह से इनमें ये परिवर्तन आता है।

अधिक थकान

गर्भ धारण करने के प्रथम हफ्ते के दौरान ही प्रेगनेंट होने के लक्षण शरीर में नजर आने लगते हैं और इन लक्षणों में से सबसे बड़ा लक्षण शरीर की थकान से जुड़ा है। जब भी कोई महिला गर्भ धारण करती है तो उस महिला को खूब थकान होने लगती है और छोटे छोटे कामों के करते ही वो थक जाती है। दरअसल जब आप गर्भवती होती हैं तो आपके शरीर में प्रोजेस्टोरोन हार्मोन बनता है और इस हार्मोन से ही शरीर जल्दी थकना शुरू कर देता है।

उल्टियां आना


बार बार उल्टियां आना या फिर उल्टी का मन होना भी गर्भवती होने की और इशारा करता है। कई महिलाओं को सुबह उठते ही उल्टी का मन होने लगता है. जबकि कई महिलाओं को अचानक से कोई भी चीज खाते हुए उल्टी का मन या फिर उल्टी हो जाती है। इसके अलावा कई बार महिलाओं का जी भी काफी मचलने लगता है।

गैस बनना

कई महिलाएं जब गर्भ धारण करती हैं तो उनको गैस की समस्या होने लगती है और उनके पाचन तंत्र पर भी असर पड़ता है। इतना ही नहीं कई महिलाओं को तो प्रगेनेंसी के दौरान सीने में दर्द भी होने लगती है। हालांकि ये सभी लक्षण ज्यादातर छठें हफ्ते के दौरान ही नजर आते हैं।

मूड और पसंद बदलना

गर्भवती महिला का मूड बार बार बदलता रहता है और उनका मन कई सारी चीजों को खाने का करता है। इसका साथ ही किसी भी तरह की महक आने से ही उनका मन खराब हो जाता है। कई तो ऐसी महिलाएं होती हैं जिनको कई चीजों से  शरीर में एलर्जी भी होने लगती है।

ऊपर बताए गए बदलावों के अलावा गर्भवर्ती महिलाओं को चक्कर भी खूब आते हैं और उनको सुबह बिस्तर से उठने के दौरान काफी तकलीफ होती है। इसके अलावा कई महिलाओं के पेट में खींचाव भी महससू होता है और कोई चीज पेट के अंदर महससू होती है। अगर आपको भी ये सभी लक्षण अपने शरीर के अंदर नजर आ रहे हैं तो हो सकता है आप प्रेगनेंट हैं।

Back to top button