बॉलीवुड

आखिर क्यों अनिल कपूर नहीं चाहते थे कि रिया कपूर रखें फिल्मों में कदम

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की जानी-मानी ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने फिल्मों में एंट्री की और छा गई। बता दें कपूर खानदान की बॉलीवुड में एंट्री काफी पुरानी हैं। कपूर खानदान पीढियों से फिल्मों में काम कर रहा है। और इनकी आने वाली पीढ़ी भी बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली है। संजय कपूर की बेटी शनाया ने फिल्मों में एंट्री कर ली है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री कर के काफी फेमस हो गई हैं।

वहीं बात करें अनिल कपूर की तो इनकी भी फैमिली में ज्यादातर सभी एक्टर ही हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर, बेटा हर्षवर्धन कपूर भी फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। लेकिन वहीं उनकी बेटी रिया कपूर फिल्मों से हमेशा से ही दूर रही हैं। हालांकि वो एक बेहतरीन डिजाइनर हैं और कई फिल्मों को प्रोड्यूज भी कर चुकी हैं। लेकिन तब भी मन में ये सवाल उठता है कि आखिर रिया क्यों फिल्मों से दूर रही हैं।

हम आपको बता दें कि रिया को फिल्मों से दूर रखने की डिसीजन अनिल कपूर का ही था। उनके पापा अनिल कपूर नहीं चाहते थे कि वो ऐक्ट्रेस बनें। इंडस्ट्री का हिस्सा होते हुए भी रिया हमेशा लाइम लाइट से दूर रहती हैं। रिया से एक बार जब से सवाल किया गया कि उन्होंने फिल्मों में क्यों ट्राई नहीं करा तो उन्होंने इसकी वजह बताई।

र‍िया कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि, “एक्ट्रेस बनने के लिए उन्हें पापा अन‍िल कपूर ने मना क‍िया था. पापा को इस बात को लेकर डरे हुए थे क‍ि मैं हीरोइन की स‍िस्टर बनकर न रह जाऊं, या उसकी प्रत‍िभा के पीछे न छ‍िप जाऊं। वेकअप स‍िड के सेट पर पहले ही द‍िन मुझे पता चल गया था क‍ि मैं एक्ट्रेस नहीं बन सकती. “

रिया के फिल्मी करियर की बात करें तो भले ही उन्होंने इस इंडस्ट्री में बतौर एक्टर कदम ना रखा हों लेकिन बतौर प्रोड्यूसर वो काफी सफल रही हैं। साल 2010 में फिल्म आयशा से रिया ने बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद साल 2014 में आई फिल्म खूबसूरत और 2018 में रिलीज हुई फिल्म वीरे दी वेडिंग फिल्म की प्रोड्यूसर भी रिया कपूर ही हैं।

बता दें कि रिया एक डिजाइनर भी हैं। सोनम कपूर को स्टाइल‍िश टच रिया कपूर ही देती हैं, इसी के साथ वो एक फूड लवर भी हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबरों के अनुसार रिया करण बूलानी को डेट कर रही हैं। दोनों करीब 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें रिया कपूर Tareefan गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो के कैप्शन पर करण ने लिखा था कि माई गर्ल इसी के बाद से ही दोनों के रिलेशन और शादी की खबरें सुनने में आ रही थी।

Back to top button