अध्यात्म

महाशिवरात्रि 4 मार्च के दिन भूलकर भी न करें ये 8 काम, वरना बरसेगा भगवान शिव का प्रकोप

हिंदू धर्म के महाशिवरात्रि के पर्व का अपना एक अलग महत्व है। यह पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शिव मंदिर के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारे लगी होती है। हर कोई इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करता है, जिसके लिए विधि विधान से पूजा पाठ भी करता है। ऐसे में आज हम आपको महाशिवरात्रि के दिन क्या गलती नहीं करनी चाहिए, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को खुश कर आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है, लेकिन अगर आप कोई भी गलती करते हैं, तो लेने के देने पड़ जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

कब है महाशिवरात्रि?

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना बड़े ही विधि विधान से की जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 4 मार्च को है। यह दिन काफी ज्यादा खास है, क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि सोमवार के दिन पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप किसी भी तरह की कोई गलती नहीं करेंगे तो भगवान शिव को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं, क्योंकि भगवान शिव इस काफी खुश रहते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का त्यौहार बहुत मायने रखता है। इस दिन शिव भक्त अपने भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं और उनसे तरह तरह के वरदान मांगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन क्या नहीं करना चाहिए यानि कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए –

1. महाशिवरात्रि के दिन काले कपड़े भूलकर भी नहीं पहने, क्योंकि भगवान शिव को यह रंग बिल्कुल भी नहीं पसंद है।

2. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से भगवान शिव नाराज़ हो सकते हैं।

3. महाशिवरात्रि के दिन के भगवान शिव की पूजा करते समय शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए, वरना फल नहीं मिलता है।

4. महाशिवरात्रि के दिन के भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्तों को नहीं चढ़ाना चाहिए, वरना आप पर प्रकोप पड़ सकता है।

5. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में तिल नहीं चढ़ाया जाता है, क्योंकि यह शिवजी के मैल से ही बना हुआ है।

6. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाना चाहिए।

7. महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए।

8. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में हल्दी और कुमकुम का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

महाशिवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए?

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्तों को सुबह सवेरे स्नान करके मंदिर जाना चाहिए और वहां पर भगवान शिव को दूध से नहलाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। इसके अलवा बेलपत्र ले जाना बिल्कुल न भूले और बैर, धतूरे का पत्ता आदि चीज़ों को भी अपनी पूजा में शामिल करें।

Back to top button