अध्यात्म

कभी भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, इस वस्तु को किया दान तो हो जाएंगे कंगाल

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: हिंदू शास्त्र में दान से बड़ा महापुण्य किसी चीज को नहीं माना गया है। शास्त्रों के अनुसार दान करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है और उसका जीवन काफी अच्छा बीतता है। क्योंकि जब आप किसी को कुछ भी दान करते हैं तो उसके मन मे आपके लिए जो दुआ निकलती हैं वो काफी असरदार होती है। दान करने से व्यक्ति की जीवित जीवन तो काफी खुशहाल होता ही है साथ में मृत्यु के पश्चात उसके लिए स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं।

यही वजह है कि व्यक्ति किसी ना किसी रूप में दान  पुण्य करता रहता है। जिससे जरूरतमंदों की मदद भी होती है साथ ही उसके कर्म भी अच्छे होते हैं। लेकिन कहते हैं ना अज्ञानता इंसान को गर्त में ले जाती है, वहीं चीज होती है दान करने में भी। आप अच्छे मन से दान तो करते हैं लेकिन कभी-कभी वह चीजें गलत साबित हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को कुछ ऐसी चीजे हैं जो कभी दान नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर वो ऐसा करता है तो उसके जीवन में सुख समृद्धि आने की बजाय दुख आता है और कई तरह के नुकसान भी होते हैं। लेकिन अज्ञानता के चलते हम उन चीजों की दान कर के अपने लिए परेशानियां बढ़ा लेते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीजें है जिनको हमेशा दान करने से बचना चाहिए।

भूलकर किसी को दान ना करें झाड़ू

हिंदु धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी माता का स्वरूप माना जाता है। घर की सफाई में झाड़ू का प्रयोग किया जाता है और ये हर घर में मौजूद होता है। क्योंकि झाड़ू में लक्ष्मी माता का वास माना जाता है इसलिए भूल कर भी कभी किसी को झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता हैं कि इससे माता लक्ष्मी रूष्ट तो होती ही हैं लेकिन आपकी घर की लक्ष्मी भी उस व्यक्ति के पास चली जाती है।

पहने हुए कपड़े

बता दें कि अक्सर ऐसा होता है कि हम जरूरतमंदो को अपने पहने हुए पुराने कपड़ें जिनको हम अब नहीं पहनते होते हैं या जो हमारे किसी काम के नहीं होते हैं उनको फेकने के बजाए हम उनको जरूरतमंदों को दान कर देते हैं। लेकिन आपका ये दूसकों की भलाई के लिए किया गया काम आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए अपने पहने हुए कपड़ों को कभी किसी तो खासकर पंडित को दान नहीं करने चाहिए।

प्लास्टिक का सामान

बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कभी भी आपको भूलकर प्लास्टिक की वस्तुओं को किसी को दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना गया है कि यदि आप किसी को प्लास्टिक की वस्तुएं दान करते हैं तो इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ता है और आपको नुकसान होने लगता है। साथ ही आपकी तरक्की भी रूक जाती है।

 स्टील के बर्तन

शास्त्रों के अनुसार यदि आपको अपने घर में सुख शांति बनाए रखनी है तो आपको कभी भी भूलकर किसी को स्टील के बर्तन दान नहीं करने चाहिए।

इस्तेमाल किया हुआ तेल

शनिवार के दिन सरसों के तेल के दान को काफी उपयोगी माना जाता है ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से शनि के कुप्रभाव से आप बचे रहते हैं। लेकिन एक बात ध्यान देने वाली ये है कि कभी भी इस्तेंमाल किया हुआ सरसों का तेल किसी को दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव आपसे नाराज हो जाते हैं। जिसकी वजह से आपके जीवन में समस्याएं आने लगती हैं।

बासी भोजन

किसी भूखे को खाना खिलाना अत्यंत पुण्य का काम माना जाता है। हमने अक्सर देखा है कि लोग मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी करते हैं लेकिन ध्यान देने वाली बात ये ही कि भोजन का दान एक महादान होता है लेकिन कभी भूलकर भी आपको बांसी खाने का दान करने से बचना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो जाता है।

Back to top button