विशेष

माँ आखिर माँ होती है, इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि वह इंसान है या जानवर…. वीडियो वायरल!

ईश्वर की बनाई हुई रचना में से माँ सबसे बेहतरीन रचना है। माँ एक ऐसा शब्द है, जिसे केवल सुन लेने से ही आत्मा को शांति और सुख का अहसास होता है। माँ अपने बेटों के लिए भूखा रहकर भी उनका पेट भरने की कोशिश करती है। आप तो जानते ही हैं कि 9 महीने पेट में रखकर और कितने कष्ट झेलने के बाद माँ बच्चे को जन्म देती है। एक माँ के लिए उसका बेटा ही उसकी पूरी दुनियाँ होती है। वह उसकी ख़ुशी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है।

क्या जानवरों में भी होती है ममता:

अक्सर सभी लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि क्या केवल इंसानों में ही इतनी भावना होती है? जानवरों की माँ भी अपने बच्चों के लिए ऐसा करती होगी। आपके इस सवाल का जवाब हमें मिल गया है। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद माँ की ममता देखकर आपके आँखों से आँसू निकल आयेंगे। आपको बता दें माँ की ममता का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

कुतिया खुद ना खाकर अपने बच्चों के लिए ले जाती है खाना:

दरअसल हम जिस माँ की ममता की बात कर रहे हैं, वह किसी इंसान की नहीं बल्कि एक कुत्ते की है। एक कुतिया एक दुकान पर जाती है तो उसे एक व्यक्ति मांस का एक टुकड़ा दे देता है। कुतिया उस मांस को खाती नहीं है, बल्कि उसे अपने मुँह में दबाकर वहाँ से जाने लगती है। यह जानने के लिए व्यक्ति उसके पीछे-पीछे चल देता है। अंत में कुतिया अपने गंतव्य तक जाकर रुक जाती है। कुछ ही देर में उसके 3-4 छोटे-छोटे बच्चे बाहर आते हैं। वह अपना खाना उनके लिए छोड़ देती है।

वीडियो देखकर निकल आयेंगे आपके आँसू:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से इस कुतिया की ममता ने यह साबित कर दिया है कि माँ सिर्फ माँ होती है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह जानवर है या इंसान। यक़ीनन इस वीडियो में इस कुतिया की ममता देखकर आपकी आँखों से आँसू आ जायेंगे।

वीडियो देखें:

Back to top button