राशिफल

Rashifal: 19 फरवरी पूर्णिमा की रात पलट जाएगी इन 5 राशियो की सोई हुई किस्मत, हनुमानजी देंगे साथ

आज 19 फरवरी माघी पूर्णिमा का दिन है बता दें कि आज पांच राशियों की सोई हुई किस्मत जागने वाली है। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 19 February 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आज उधार के लेन-देन से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। अगर आप कहीं घूमने के लिये जा रहे हैं तो अपने साथ खान-पान की सामग्री अच्छी तरह से रख लें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलने की उम्मीद है। भाई-बंधुओं से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रूप से परिवर्तन की संभावनाएं हैं। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग सकती हैं। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं। समय से पूर्व किसी भी कार्य को पूर्ण करने की सोच आपको कामयाबी दिला सकती है। आप अपने क्षमता अनुसार किसी भी कार्य को मजबूत तरीके से करने वाले होते हैं। आपके चुनें करियर की दिशा में आज आप एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। विदेश से अच्छा समाचार मिलेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आपके और सामने वाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा। आज कुछ न कुछ छोटी-मोटी उथल-पुथल होने के योग हैं। मन में बेचैनी बढ़ सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें वरना दूसरा इसका फायदा उठा सकता है। आज आप थोड़े संतोषी होने की भी कोशिश करें। आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। नए शत्रु उभर सकते हैं। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। आज आपमें दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पडेगा। प्रेमी सावधान रहें, आपके प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं। आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। जिन्दगी के प्रति आज आपका नजरिया पूरी तरह से बदल सकता है। फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्या से तनाव हो सकता है। काम में मन कम ही लगेगा। आपका जीवन बहुत सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। छोटे प्रवास का योग है। नया करने की कोशिश से संबंध और अच्छे बनेंगे। कुछ लोगों से संबंध अच्छे होने के योग हैं। आप दूसरों की जरूरतों को लेकर संवेदनशील हो सकते हैं। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं। स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की ज़रूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्कृष्ट दिन है। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। खुद को समय भी देंगे। पैसों से जुड़े कुछ नए मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज ही निपटाने की कोशिश करें। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। दुसरो के प्रति अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

लवमेट आज अपने रूठे हुए पार्टनर को आसानी से मना सकते हैं। व्यापारियों के मुनाफे में वृद्धि होगी। एक नई सोच के साथ कोई भी नया काम शुरू करेंगे, तो ज़्यादा सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण घर में थोड़ी तनाव की स्थिति बनेगी। तनाव बढ़ने से बनता हुआ काम भी रूक सकता है। आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

विरोधी पक्ष आज आपका मन काम से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आज आपको इन लोगों से दूर रखेगी। किसी मामले को आत्मविश्वास के साथ सुलझाने की आपकी क्षमता आपको कठोर परिस्थिति का सामना शांति के साथ करने हेतू मदद करेगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस बहुत अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश हो जायेंगे। हड़बड़ी और जल्दबाजी के कारण आपके कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों की स्थिति में भी सुधार होने के योग हैं। थोड़ी कोशिश करें तो फायदा हो सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ।

आपने Rashifal 19 February 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 February 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 February 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य रेखा बताती है आप कब स्वस्थ रहेंगे और कब बीमार, हथेली पर यहाँ होती है मौजूद

Back to top button