दिलचस्प

एंट्री तो बहुत सी देखी होगी लेकिन दुल्हन की ऐसी एंट्री आजतक नहीं देखी होगी आपने…वीडियो वायरल!

हमारा भारतीय समाज तेजी से बदल रहा है। बदलते समाज के साथ कुछ प्रथाएं भी बदली हैं। आप तो जानते ही हैं कि शादी हर लड़की का सपना होता है और हर लड़की अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती है। लेकिन हमारे भारतीय समाज में ये परम्परा सदियों से चली आ रही थी कि शादी के दिन दुल्हन एकदम गुम-सुम रहेगी। वह ना ही खुलकर हँस सकती है, और ना ही मौज कर सकती है। उसे दुल्हन बनने के बाद ये तक पता नहीं चल पाता था कि उसकी शादी में कौन-कौन आया हुआ है।

बदलाव हुआ है भारतीय परम्पराओं में:

लेकिन धीरे-धीरे भारतीय समाज की इन परम्पराओं में बदलाव हुआ है। आजकल लडकियाँ अपनी शादी में ना केवल खुलकर हँस-बोल रही हैं, बल्कि खुलकर अपनी ही शादी में डांस भी कर रही है। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपने शादी में दुल्हन की एंट्री तो बहुत देखी होगी लेकिन दुल्हन की ऐसी एंट्री आजतक नहीं देखी होगी।

सहेलियों के साथ डांस करते हुए गयी मंडप में:

दरअसल एक शादी के दौरान दुल्हन ने ऐसे ढंग से एंट्री मारी कि लोग बस दुल्हन को देखते रह गए। हुआ ये कि एक शादी के दौरन दुल्हन को मंडप में बुलाया गया, तो वह मुँह लटकाकर नहीं बल्कि नाचते हुई शादी के मंडप में गयी। आपको बता दें दुल्हन अपनी ही शादी में मंडप में जाने के दौरान अपनी सहेलियों के साथ डांस करते हुए गयी। दुल्हन को ऐसा करते देख वहाँ मौजूद सभी लोग हतप्रभ रह गए।

देखकर लोग हुए हतप्रभ:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ डांस करते हुए शादी के मंडप की तरफ जा रही है। जबकि ज्यादातर शादियों में यह देखने को मिलता है कि दुल्हन को उसकी कुछ सहेलियाँ पकड़कर ले जाती हैं। दुल्हन जाते समय अपना मुँह लटकाकर जाती है। पता नहीं वह किससे डरती है कि वह मुँह उठाकर यह भी नहीं देख सकती कि उसकी शादी में कौन-कौन शरीक हुआ है। जबकि इस दुल्हन ने एक नए अंदाज में ही शादी के मदप में एंट्री मारी।

वीडियो देखें-

Back to top button