अध्यात्म

घर में “लकड़ी की बांसुरी” लाने से दूर होते ही ये सात परेशानियां, जाने बांसुरी के साथ जुड़े फायदे

बांसुरी का नाता भगवान श्री कृष्ण जी से है और भगवान श्री कृष्ण हमेशा अपने पास बांसुरी रखते थे. कहा जाता है कि कृष्ण जी को बांसुरी बेहद ही पसंद थी और ये खूब अच्छी बांसुरी बजाया करते थे. इनके द्वारा बजाई जाने वाली बांसुरी की धुन को सुनने के बाद गोपियां अपने आप इनकी और खींची चली आती थी और नृत्य करने लगती थी, और कृष्ण जी हर वक्त बांसुरी को अपने पास रखा करते थे.

आप भी बाजारों में कई तरह की बांसुरियां बेची जाती हैं और लोग इन्हे काफी खरीदते भी हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बांसुरी खरीदना काफी शुभ होता है और कहा जाता है कि अगर घर में बांसुरी रखी जाए तो घर में लाभ होता रहता है. वास्तु और फेंगशुई में बांसुरी का शुभ होने का जिक्र किया गया है और इनके मुताबिक घर में बांसुरी लाने से घर को कई तरह का लाभ होता है.

बांसुरी के साथ जुड़े फायदे

दोषों से बचाती है

वास्तु और फेंगशुई के मुताबिक बांसुरी का प्रयोग करने से और इसको बजाने से कई प्रकार के दोषों को कम किया जा सकता है और इसकी धुन घर का वातावरण एक दम सही कर देती है. हालांकि बांसुर को सही से बजाने आना चाहिए.

आत्माओं को भगाती है बांसुरी

ऐसा कहा जाता है कि बांसुरी की धुन सुनने से और और इसके हाथ में होने से किसी भी प्रकार की आत्मा पास आने से डरती है. इसलिए बांसुरी पास होने से नकारात्मक शक्ति हमेशा दूर रहती हैं. इतना ही नहीं इसके घर में ये होने से घर में केवल सकारात्मक शक्ति ही प्रवेश कर पाती है.

घर की प्रगति होती है

फेंगशुई में बांसुरी के बारे में जिक्र करते हुए कहा गया है कि घर में बांसुरी के होने से घर में रहने वाले लोगों के जीवन में हमेशा ही प्रगति होती रहती है और घर में बरकत बनी रहती है.

दिमाग को शांत करती है

जो लोग ज्यादा परेशान रहते हैं उनके लिए बांसुरी काफी अच्छी मानी जाती है और बांसुरी की धुन को सुनने से और उसे बजाने से दिमाग शांत रहता है और किसी भी प्रकार के बुरे ख्याल दिमाग में नहीं आते हैं.

बीमारी को करे दूर

अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो आप एक सुनहारे रंग की बांसुरी खरीद लें और फिर उस बांसुरी को अपने पूजा कर में कुछ देर तक रखने के बाद अपने सोने वाली जगह पर लाकर रख दें. ऐसा करने से आपकी बीमारी ठीक हो जाएगी.

कृष्ण भगवान की कृपा बनी रहती है

आप अपने घर के मंदिर में अगर कृष्ण भगवान के साथ बांसुरी को रखते हैं या फिर अपनी दुकान की छत पर दो बांसुरी को टांगते हैं, तो इसका लाभ आपको मिलता है. ऐसा कहा जाता है कि बांसुरी का घर के मंदिर और दुकान में होने से उन्नति और समृद्धि आती है.

करे हर कामना को पूरा

अगर आपकी कोई इच्छा है जिसे आप पूरा तरना चाहते हैं तो आप बस एक बांसुरी लेकर अपनी इच्छा अपने मन में बोल दें और फिर उस बांसुरी को मोर के पंख के साथ अपने मंदिर में रख दें. ऐसा करने से इच्छा पूरी हो जाएगी.

हालांकि बांसुरी का प्रयोग काफी संभल कर करना चाहिए और कभी भी घर में टूटी हुई कोई भी बांसुरी नहीं रखनी चाहिए. क्योंकि टूटी बांसुरी होना अशुभ माना जाता है.

Back to top button