विशेष

अगर आपका भी ऐसी धोखेबाज लड़कियों से पड़ता है पाला तो हो जाएँ सावधान…. वीडियो वायरल!

आज के समय में पैसा इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि लोग इसे पाने के लिए सही या गलत के बारे में सोचते ही नहीं है। लोगों को बस पैसे से मतलब रह गया है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि यह किस तरह से अर्जित किया गया है। आज कल कुछ लोग कम समय में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा लेना चाहते हैं, इसी वजह से आसानी से गलत रास्ते का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। लोग ठगने से भी बाज नहीं आ रहे हैं और एक दुसरे को बेवकूफ बना कर पैसे अर्जित कर रहे हैं।

समूह बनाकर लडकियाँ लूटती हैं लोगों को:

आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप सोच में पड़ जायेंगे कि आज के समय में किसी का भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। इस वीडियो में कुछ लड़कियों का एक समूह होता है, जिनका काम ही होता है भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे ऐठना।

लड़के के ऊपर लगाया छेड़ने का इल्जाम:

दरअसल एक लड़का अपने फ़ोन पर बिजी रहता है, तभी सामने से आ रही लड़की उससे टकरा जाती है। लड़की, लड़के के ऊपर इल्जाम लगाती है कि जानबूझकर मुझे छेड़ने के चक्कर में टकराया है। लड़की का शोर सुनकर आस-पास कई लडकियाँ और कुछ लोग इकट्ठे हो जाते हैं। लड़की अपनी आपबीती सबको सुनाती है। यह सुनकर आस-पास की लडकियाँ कहती हैं कि इसे पुलिस के हवाले कर देना चाहिए।

पुलिस के हवाले ना करने के बदले ऐठे पैसे:

लड़का विनती करता है कि उसे पुलिस के हवाले ना करें। लेकिन लड़कियों ने एक ना सुनी और उसे कार में बैठाकर पुलिस स्टेशन ले जाने लगीं। बीच में लड़का फिर बोलता है मुझे पुलिस के हवाले ना करें आप जो बोलेंगी मैं वो करने के लिए तैयार हूँ। इसके बाद लड़कियों ने उसके पास के सारे पैसे और सामान ले लिए और उसे छोड़कर अगले शिकार की तरफ निकल पड़ती हैं।

हो जाइये सावधान, आपके साथ भी घट सकती है ऐसी घटना:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से कुछ लडकियाँ समूह बनाकर लोगों को लूटने का काम करती हैं। अगर आपका भी ऐसी किसी लड़की से सामना होता है तो सावधान हो जाइये। ऐसे लोगों से बचकर निकलने में ही भलाई है। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/rMRx_kvVI4I

Back to top button