अध्यात्म

शास्त्रों के अनुसार वर्जित है इन चीजों का दान, लाभ की जगह होता है नुकसान

हिंदू धर्म में दान-पुण्य का एक अलग ही महत्व है। दान-पुण्य करने वाले व्यक्ति के जीनव के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। जी हां, दान-पुण्य करने से व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है। इसलिए दान-पुण्य लोग करते रहते हैं। कुछ लोग मंदिर जाकर दान करते हैं, तो कुछ लोग आश्रम जाकर दान करते हैं, लेकिन दान करना बहुत ही अच्छा काम माना जाता है और इसे हर किसी को करना चाहिए। शास्त्रों में भी दान का ज़िक्र किया गया है, जिसके अनुसार हर किसी को दान ज़रूर करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

यूं तो दान करने से व्यक्ति के कष्ट दूर होते हैं और उसका मान सम्मान भी बढ़ता है, लेकिन अगर आप कोई गलत चीज़ दान करते हैं, तो आपको इसका विपरीत फल मिलता है। जी हां, शास्त्रों में उन चीज़ों का साफ साफ ज़िक्र किया गया, जिसे दान में बिल्कुल नहीं देना चाहिए, वरना व्यक्ति को काफी ज्यादा नुकसान होता है और इतना ही नहीं, जिसे आप दान देते हैं, उसे भी काफी नुकसान होता है। इसलिए आपको दान देते समय इन सब चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए, जोकि नीचे बताया गया है।

भूलकर भी नहीं दें दान में ये चीज़

आपको नीचे बताई गई चीज़ों को भूलकर भी किसी को दान नहीं देना चाहिए, वरना आपको काफी नुकसान हो जाएगा –

1. प्लास्टिक की चीज़

यदि आप किसी को दान देना चाहते हैं, तो उसे बिल्कुल भी प्लास्टिक की चीज़ें न दें। बता दें कि अगर आप इन चीजों का दान करते हैं तो इससे व्यापार नौकरी में नुकसान होता है, ऐसे में आपको इससे बचना चाहिए। इसकी जगह आप कोई और चीज़ दान में दे सकते हैं, लेकिन ये चीज़ बिल्कुल भी नहीं दें।

2. बासी भोजन

किसी भी ज़रूरतमंद को कभी भी बासी भोजन नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर किसी को खाना दे रहे हैं, तो हमेशा ताजा खाना ही दें, वरना माता लक्ष्मी और सरस्वती दोनों ही नाराज़ हो जाती हैं और आपके घर से सदैव चली जाती हैं।

3. झाड़ू का दान

झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में अगर आप किसी को झाड़ू दान देते हैं, तो आपके घर से माता लक्ष्मी चली जाती हैं और आपको काफी ज्यादा नुकसान होता है। और आपके घर में हमेशा तंगी का वास होगा और पैसों की किल्लत जमकर होगी।

4. स्टील के बर्तन

किसी को भी स्टील के बर्तन कभी भी दान न दे, वरना आपकी फैमिली में हमेशा कोई न कोई बीमार रहेगा और इस तरह से आपके घर में पैसों की किल्लत रहेगी। इसलिए आपको इससे बचना चाहिए।

5. पहने हुए कपड़े

कई बार आप दान में पहने हुए कपड़े देते हैं, जोकि गलत है। जी हां, पहने हुए कपड़े अगर आप देते हैं, तो आपके घर में कलह होता है। इसके अलावा आपके घर में पैसों की किल्लत हो जाएगी। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।

Back to top button