बॉलीवुड

एक ही फिल्म से रातोंरात सुपरस्टार बने इस एक्टर ने साइन कर ली थी 60 फिल्म, आज हुआ पहचानना मुश्किल

बॉलीवुड में 90 के दशक के कई सितारे पर्दे पर आए थे जिन्होंने दर्शकों को अपने एक ही अंदाज से अपना दीवाना बना दिया था। ऐसे ही सितारे में से एक थे आशिकी फेम राहुल रॉय जिनकी पहली फिल्म ने ही उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। बॉलीवुड के ऑशिक राहुल रॉय ने हाल ही में 51वां जन्मदिन मनाया है। उनकी कई तस्वीरें भी सामने आईं हैं जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि अपन पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाने वाले राहुल रॉय को फिल्में नहीं मिलेंगी इस बारे में किसने सोचा होगा। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

आशिकी से सुपरस्टार बनें राहुल

राहुल का जन्म 9 फरवरी 1968 में हुआ था। राहुल का फिल्मों में आना एक इत्तेफाक था। राहुल की मां 90 के दशक में एक कॉलम राइटर थीं। मशहूर निर्देशक महेश भट्ट को किसी काम के चलते राहुल की मां से मिलना था वहां पर उन्हें राहुल की तस्वीर दिखाई गई। महेश भट्ट उनके लुक को देखकर काफी प्रभावित हो गए थे। महेश भट्ट राहुल के बारे में काफी जानकारी चाहते थे। उन्हें पता चला की राहुल की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और वह मॉडलिंग भी करते हैं। महेश भट्ट ने मन बना लिया कि वह राहुल को अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे।

1990 में राहुल राय की फिल्म आई आशिकी और रातों रात राहुल एक सुपरस्टार बन गए। फिल्म म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर साबित हुई। राहुल राय सबके दिलों में बस गए थे। ये फिल्म 6 महीने तक सिनेमाघरों में लगी थी। राहुल के हलके लटके बाल तो लड़कों के फेवरेट बन गए थे और उस दौर में सभी लड़के वैसी ही हेयरस्टाइल करने लगे थे। राहुल ने उस दौर में एक साथ 60 फिल्में साइन कर ली थीं। फिल्मों में वो खुद को बहुत ही बिजी रखने लगे थे। हालांकि काम का प्रेशर उन पर इतना ज्यादा बढ़ा की कई फिल्मों के लिए वह समय ही नहीं निकाल पाते थे। इसके चलते कई फिल्मों के साइनिंग अमांउंट उन्हें वापस करने पड़े थे।

फिल्म छोड़ राजनीति में की एंट्री

पहली फिल्म से सुपरस्टार बने राहुल राय ने फिल्म प्यार का साया, बारिश, जूनून, गजब तमाशे, दिलवाले ना कभी हारी, पहला नशा, गुमराह जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमे से एक भी फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई। इसके साथ ही राहुल अपने अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उनका नाम सबसे ज्यादा मनीषा कोईराला और पूजा भट्ट के साथ जुड़ा। हालांकि किसी के साथ भी का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया।

फिल्मों के बाद हिट ना देने के कारण राहुल पर्दे से गायब होने लगे। एक लंबे समय बाद राहुल बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आए और वो सीजन जीता भी। इसके बाद भी राहुल को कोई खास फायदा नहीं मिला। हालांकि वह बहुत कम ही पर्दे पर नजर आते हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उनको देखकर पहचानना मुश्किल हो रहा है। राहुल एक ऐसे स्टार रहे जिन्होंने शोहरत तो देखी, लेकिन असफलता उनके साथ चलती रही। पर्दे से दूरी बनाकर आखिर में 2018 में राहुल ने बीजेपी ज्वाइन कर ली।

यह भी पढ़ें

Back to top button