अध्यात्म

मेष राशि में मंगल ग्रह के प्रवेश से अन्य राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव, इन राशिओं की खुलेगी किस्मत

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: हिंदू धर्म में कोई भी मंगल कार्य हो उसके लिए ज्योतिष के अनुसार ही सही घड़ी और मुहुर्त निकाला जाता है और तभी कोई कार्य किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह निरंतर अपनी चाल औऱ राशि को बदलते रहते हैं। गृहों के इस तरह राशि बदलने को ही गोचर कहते हैं। बता दें कि इस बार मंगल गृह मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। मंगल का यह राशि परिवर्तन पांच फरवरी की रात 11 बजकर 47 मिनट पर हुआ है। मेष राशि में मंगल गृह करीब 45 दिनों तक रहेगा।

बता दें कि ज्योतिषा शास्त्र के अनुसार भले ही गृह किसी भी राशि में प्रवेश क्यों ना कर रहा हो लेकिन उसका असर बाकी सभी राशियों पर भी पड़ता है। बता दें कि मंगल गृह को काफी उग्र माना गया है। साथ ही यह ग्रह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है जिस कारण यह जिस भा राशि नें रहता है उस जातक के अंदर ऊर्जा, आत्मविश्वास, अहंकार, वीरता और साहस जैसे गुण आ जाते हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं कि मंगल गृह के मेष राशि में गोचर करने पर दूसरी राशियों पर क्या असर पड़ता है।

मेष राशि

बता दें कि क्योंकि मंगल गृह इसी राशि में प्रवेश कर रहा है तो मंगल का इस राशि में इस गोचर को शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। बता दें इस राशि के जातकों का स्वास्थ अच्छा रहेगा और साथ ही करियर में भी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। साथ ही जायदाद औऱ संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के आसार बनते दिख रहे हैं। लेकिन वाहन चलते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

बता दें कि वृषभ राशि के लिए ये गोचर सामान्य रहेगा। हालांकि ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातकों का पैसा अधिक खर्च होने के आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा दान और पुण्य करना भी लाभकारी है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थय का ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ हैं। बता दें कि इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आय में वृद्धि होगी और शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। इसके अलावा करियर के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ है। नौकरी-बिजनेस से लेकर के आय और संपत्ति संबंधित सभी प्रकार के मामलों में इनका लाभ होगा। साथ ही लोगों के बीच मान भी बढ़ेगा। साथ ही प्रेम संबंध के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

इस राशि जातकों के लिए यह गोचर अनुकूल होने वाला है। इस गोचर में सिंह राशि का भाग्य उनका साथ देगा साथ ही धन-संपत्ति के मामले में भी इस राशि वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही लंबी यात्रा के योग भी दिख रहे हैं। और घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर ना तो शुभ होगा और ना ही परेशानी देने वाला । बता दें कि कन्या राशि के लिए ये गोचत औसत रहने वाला है। हालांकि जो योग दिख रहे हैं उसके अनुसार इनको धन लाभ हो सकता है और साथ ही घर-परिवार के साथ संबंधों में मिठास आती दिख रही है।

तुला राशि

इस राशि जातकों के लिए यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। धन लाभ की संभावना तो है ही इसके साथ साझेदारी में किए गए कामों के अच्छे परिणाम मिलते भी नजर आ रहे हैं। बात करें वैवाहिक जीवन की तो वो काफी अच्छा रहेगा। हालांकि इस वक्त जिस बात पर ध्यान देना है वो है खान पान। ठंडी चीजों से दूर रहना स्वास्थय के लिए बेहतक है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ है। जैसे योग बनते दिख रहे हैं उसके अनुसार होते दिख रहे हैं। बता दें कि करियर क्षेत्र से लेकर के अन्य़ कार्यों में भी सफल होंगे। लेकिन एक बात जिसका ध्यान रखना है वो है फिजूलखर्ची जिस पर आपको सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा।

धनु राशि

इस राशि के जातरों के लिए गोचर ना तो लाभदायी होगा और ना ही हानिकारक। हालांकि प्रेम संबंधों में सुधार आएगा, इसके साथ ही जिस तरह के योग बन रहे हैं उसके अनुसार यदि इस राशि के लोग सट्टे में किस्मत आजमाते हैं तो उनको जीत मिल सकती है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ साबित होने वाला है। जमीन से जुड़े मुद्दे में लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। आय में भी वृद्धि हो सकती है। भाई-बहन और दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर से अच्छे संबंध बनाए रखना लाभकारी होगा।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है। इसके दौरान इस राशि के लोग आत्मविश्वास और साहस से भरपूर रहेंगे। साथ ही करियर में सफलता मिलने के संकेत भी हैं। भाई-बहन से सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही यात्रा के भी योग हैं।

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर अच्छा है। बता दें कि इस राशि जातकों को धन लाभ हो सकता है, इसके साथ ही परिवार का वातावरण अच्छा होगा। इन 45 दिनों में भाग्य आपका साथ देगा।

Back to top button