दिलचस्प

“अरब गॉट टैलेंट” में हिंदी गाने पर इस लड़की ने किया ऐसा डांस कि जज भी देखते रह गए…. देखें वीडियो!

कला किसी सरहद की मोहताज नहीं होती है, इस बात से सभी लोग परिचित होंगे। ठीक वैसे ही कलाकार भी किसी सरहद का मोहताज नहीं होता है, अगर कोई अच्छा कलाकार है तो उसकी माँग उसके देश से बाहर भी रहती है। अब बॉलीवुड के शाहरुख़ खान को ही ले लीजिये, इनके दीवाने दुनियाँ के हर कोने में फैले हुए हैं। थी इसी तरह दुनियाँ के और भी अभिनेता या कलाकार हैं जो भारत में मशहूर हैं।

भारतीय गानों और फिल्मों की मची हुई है धूम:

आपको तो पता ही होगा कि भारतीय गानों को धूम मची हुई है। आज के समय में भारतीय गाने और फिल्मे कई देशों में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन बात करें अरब देशों की तो वहाँ भारतीय गानों की कुछ ज्यादा ही माँग है। इसका तजा उदाहरण अभी देखने को मिला है। हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमे “अरब गॉट टैलेंट” शो के दौरान एक लड़की ने हिंदी गाने पर ऐसा डांस किया कि सबकी साँसे ही रुक गयीं।

लड़की का डांस देखकर मच गया हल्ला:

दरअसल इस समय अमेरिका की तर्ज पर ही कई देशों में इस तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है, जिसमे कोई भी अपने किसी ख़ास हुनर का प्रदर्शन कर सकता है। इसी की तर्ज पर अरब में एक कर्यक्रम “अरब गॉट टैलेंट” की शुरूआत की गयी है। इस कार्यक्रम के दौरान एक लड़की ने भारतीय गानों पर ऐसा डांस किया कि दर्शकों में हल्ला मच गया। लड़की का डांस देखकर जज के भी होश उड़ गए।

डांस देखकर लोग हुए उत्साहित:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की ने माधुरी दीक्षित से लेकर कई अभिनेत्रियों के गानों पर डांस किया। लड़की का डांस देखकर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। लोगों को देखकर ऐसा लगता है जैसे लोगों को यह डांस बहुत ही ज्यादा पसंद है।
वीडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=TOt5TEO4U58&feature=youtu.be

Back to top button