स्वास्थ्य

बाबा रामदेव के घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से कम कर सकते हैं अपना वजन, जानें कैसे कम होगा बैली फैट

भारत में और बीमारी की तरह मोटापा भी एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। शरीर में सामान्य रुप से तो चर्बी बनती है जो शरीर में होने वाली बीमारी से लड़ती है, लेकिन जब ये चर्बी शरीर में ज्यादा बढ़ने लगती है तो शरीर का आकार खराब होने लगता है। शरीर की बेकार की चर्बी को ही मोटापा कहते हैं जिसे शरीर में बिल्कुल नहीं होना चाहिए। आप कितने भी तरह के नुस्खे वजन कम करने के लिए अपना लें, लेकिन जब तक आप कसरत नहीं करते आपके शरीर से मोटापा नहीं घटेगा। अगर आपको ये ना समझ आता हो कि चर्बी कैसे घटेगी तो हम आपको बताते हैं बाबा रामदेव के बारे में जिन्होंने कुछ आसन सिर्फ अपना वजन कम करने के लिए बनाए हैं।

मोटापा बढ़ने का मुख्य कारण

शरीर में मोटापा कई तरीके से बढ़ सकता है। जैसे जैनेटिक होना यानी की अगर आपके माता पिता ऐसे ही शरीर के हैं तो आप हो सकते हैं। या फिर ज्यादा तली भूनि चीजों का सेवन करना, गर्मी पानी से नामा, घी-मक्खन का ज्यादा सेवन करना, हमेशा आराम करते रहता, मीठे की तरफ झुकाव, कभी एक्सरसाइज ना करना। ऐसा करने से वजन तेजी से बढ़ता है। आपको बताते हैं बाबारामदेव के उन नुस्खों के बारे में जिनसे आप अपना मोटापा घर बैठ कम कर सकते हैं।

कपालभाति

सबसे पहले रीढ़ की हड्डी को सीधे रखते हुए बैठ जाएं और पैरों को सामने की ओर मोड़ लें। अब लंबी सांस खींचे और छोडें। हालांकि सांस जोर से छोड़ने पर ध्यान ना दें और ना ही बहुत जोर से खींचे।इस बात का ध्यान रखें कि जब आप ऐसा कर रहे हों तो आपका पेट फूले और सिकूड़े। ऐसा कम से कम 15-20 बार करें।

हस्तपादासन

रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए सावधान की मुद्रा में खड़ हों। अब दोनों हाथों को धीरे धीरे ऊपर उठाकर कंधे की तरफ ले जाएं। फिर कंघे को थोड़ा थोड़ा आगे की ओर दबाते हुए हाथों को सिर के ईपर तक उठाएं। आपके कंधे आपके कान से सटे हुए हों।जब दोनों हाथ एक मुद्रा में हो तो फिर कमर को सीधा कर सांस अंदर की ओर खींचते हुए नीचे की ओर झूकें। झूकते समय भी कंधे कान के पास होने चाहिए। अब घूटना सीधा करें और हाथ की दोनों हथेलियों से पैरों के पंजे और माथे को घूटने से छूने की कोशिश करें। जितने सेकेंड ऐसा कर पाएं करते रहें। अगर घूटने तक माथा नहीं पहुंच रहा तो कई दिन तक प्रयास करें। अब धीरे धीरे इस पोजिशन से ऊपर उठें और फिर से हाथों को कमर से सटाएं औऱ रिलैक्स करें। लेटकर पैर की साइकलिंग करें।

उज्जायी प्रणाम

एक दम शांत मुद्रा में बैठ जाएं। गले को टाइट करें और आवाज करते हुए नाक से सांस अंदर की ओर लें। मुंह से सांस लेने की कोशिश ना करें। अब गले की मांसपेशियों को सिकोड़कर रखें। गले से आवाज निकालते हुए सांस नाक के जरिए बाहर छोड़ें। शुरु में ऐसा 2-3 मिनट तक करें फिर बढ़ाकर इसे 10 मिनट तक ले जाएं। सांस लेने और छोड़ने का समय एक ही रखें। ऐसा करने से पेट की चर्बी जल्दी घटती हैं।

रनिंग

आपने जिम में अक्सर लोगों को ट्रेडमिल पर भागते देखा होगा। इससे कहीं बेहतर हैं खुला हवा में दौड़ लगाना। सुबह जल्दी उठ जाएं और शुद्ध वातावरण में एक चक्कर लगा लें। शाम के वक्त भी थोड़ा सा टहल लेना अच्छा होता है। इससे वजन कम होने के साथ साथ ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।

एक्यूप्रेशर

अंगूठे ने नीचे हथेली पर 2-2 मिनट तक दबाएं। इससे मोटापे के साथ साथ थाइरॉयड की समस्या में भी आपको आराम मिलेगा।

फैट कम करने के घरेलू नुस्खे

  • शहद मोटापा कम करने में बहुत असरदार होता है। एक चम्मच शहद और आंधा नींबू का रस गर्म जल में मिलाएं औऱ पीएं साथ ही हल्की एक्सरसाइज भी करते रहें। इससे ही वजन कम होगा।
  • पत्ता गोभी का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें। इससे कैलीरो बर्न होती है। इस प्रक्रिया में चर्बी खत्म होती है और वेट लॉस होता है।
  • पुदीने का सेवन करने वेट लॉस के लिए अच्छा माना जाता है। पुदीने में एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं फायदा देखने को मिलेगा गाजर का रस भी मोटापा कम करने का कम करता है। अगर खा ना पाएं तो सीधे जूस निकालकर पीं लें इससे जल्दी फायदा मिलेगा।
  • फैट और मीठे के सेवन से बचें। शरीर में कार्बोहाईड्रेट की मात्रा मात्रा ना बढ़ने दें। हरी सब्जियां खाएं, अंकुरित अनाज और प्रोटीन युक्त डाइट का सेवन करें।
  • पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करे और फलों से भरे फ्रूट्स को खाएं। इस तरह से  बड़ी ही आसानी से अपना वजन कम कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें

Back to top button